'कुमारस्वामी और रेवन्ना आतंकवादी हैं क्या जो…', पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों पर बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

[ad_1]

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार (20 मई) को राज्य सरकार पर उनकी और उनके परिवार की जासूसी करने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि 40 फोन टैप किए जा रहे हैं. टैप किए जा रहे फोन में उनके परिवार के सदस्यों के भी हैं.

कुमारस्वामी ने कहा, ‘हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं. मुझे यह पता है. मेरे आसपास के 40 लोगों के फोन टैप किए जा रहे हैं. फोन पर जो भी बात हो रही है उस पर नजर रखी जा रही है. एच.डी. रेवन्ना का फोन भी टैप किया जा रहा है.’ रेवन्ना कुमारस्वामी के भाई हैं जिन्हें अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामलों में जमानत पर रिहा किया गया था.

कुमारस्वामी के आरोपों को कांग्रेस सरकार ने निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है. डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार और गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि ये आरोप बेसलैस हैं और चर्चा में आने के हथकंडे के अलावा और कुछ भी नहीं है.

फोन टैपिंग के आरोप को खारिज करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि कुमारस्वामी और रेवन्ना आतंकवादी नहीं हैं जो उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए. अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, ‘सरकार उचित प्रक्रियाओं के तहत आतंकवादियों के फोन टैप करती है. राज्य में राजनीतिक नेताओं के फोन टैप करने की कोई जरूरत नहीं है. वे चर्चा में आने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं.

गृह मंत्री परमेश्वर ने भी फोन टैपिंग के आरोप को खारिज कर दिया. उन्होंने हुबली में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं इससे पूरी तरह खारिज करता हूं. अगर उनके पास कोई सबूत है कि अमुक व्यक्ति उनका फोन टैप करा रहा है तो… (उन्हें उसे सामने लाना चाहिए).'

कुमारस्वामी ने अपने भतीजे और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना (33) से देश लौटने की अपील भी की, जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद से विदेश में हैं.

उन्होंने कहा, ‘भारत वापस आकर जांच में सहयोग करें. कब तक चलेगा पुलिस और चोर का खेल? आपके दादाजी (पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा) हमेशा चाहते थे कि आप राजनीतिक रूप से आगे बढ़ें. यदि आप उनकी प्रतिष्ठा का सम्मान करना चाहते हैं, तो भारत वापस आएं.'

(इनपुट पीटीआई-भाषा से)

यह भी पढ़ें:-
Prashant Kishor: ‘अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 370 सीटें नहीं आईं तो…’, प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »