nora fatehi struggle days actress used to lock herself in a room survived on one egg and bread

[ad_1]

Nora Fatehi Struggle: बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है. कई एक्ट्रेसेस ने सालों तक स्ट्रगल करने के बाद अपनी जगह बनाई है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जो सिर्फ 5000 रुपए लेकर भारत आईं थीं. उन्होंने करियर के शुरुआत में इतना स्ट्रगल किया है कि वो सोचने लग गई थीं उन्होंने खुद को कहां फंसा लिया है. खाने से लेकर रहने तक के लिए परेशान थीं. लेकिन इस परेशानी से निकलकर ही आज वो एक बड़ी एक्ट्रेस के साथ डांसर बन गई हैं. उनके डांस की तारीफ करते लोग थकते नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कई आइटम सॉन्ग भी किए हैं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो नोरा फतेही हैं. नोरा ने अपने करियर की शुरुआत में बहुत स्ट्रगल किया है. नोरा ने अपने स्ट्रगल के बारे में खुद एक इंटरव्यू में बताया था. उन्होंने बताया था कि स्ट्रगल के दिनों को याद करके आज भी मैं सदमे में चली जाती हूं.

5000 रुपए लेकर आईं भारत
नोरा फतेही ने माशेबल इंडिया ऑफ द बॉम्बे जर्नी में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया था. उन्होंने बताया था कि जब वो इंडिया आईं थीं तो उनके पास सिर्फ 5000 रुपए थे. भारत आकर उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. वो मुंबई में 9 लड़कियों के साथ 3BHK में रहती थीं. एक कमरे में तीन लड़कियां रहती थीं.


थेरेपी की जरूरत पड़ गई थी
नोरा ने बताया था कि उस समय वो एक एजेंसी के लिए काम करती थीं. वो एजेंसी कम पैसों में देती थी साथ ही उनका शोषण भी करती थी. नोरा ने कहा वो कंपनी मेरे घर का किराया देती थी और अपना कमीशन भी काट लेती थी. जिसकी वजह से मुझे बहुत कम पैसे मिलते थे. उस दौरान मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मुझे थेरेपी की जरुरत पड़ गई थी.

अंडा-ब्रेड खाकर किया गुजारा
नोरा ने बताया कि उन दिनों वो एक अंडा, ब्रेड और दूध पीकर अपना गुजारा करती थीं. उनके पास ज्यादा पैसे भी नहीं हुआ करते थे. उन्हें उस दौरान बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था.


खुद को कमरे में कर लेती थीं बंद
नोरा ने बताया कि जब वो हुक्का बार में काम करती थीं तो खुद को एक कमरे में बंद कर लेती थीं. उस कमरे में वो लैंग्वेज सीखती थीं. वो खुद को कमरे में ही बंद रखती थीं और कहीं भी नहीं जाती थीं. लंबे समय तक स्ट्रगल करने के बाद नोरा की किस्मत चमक गई और उन्हें फिल्मों में काम मिल गया.

नोरा ने साल 2014 में  फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के डांस नंबर ‘मनोहारी’ किया. उसके बाद से नोरा की किस्मत चमक गई. उन्होंने कई फिल्मों में तो काम किया ही है साथ ही उन्होंने दिलबर हाय गर्मी जैसे कई सुपरहिट गाने भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड छोड़ क्यों ढाबे पर 150 रुपये की दिहाड़ी में काम करने लगा था ये एक्टर? किस्सा जान नम हो जाएंगीं आखें



[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »