BJP Madhavi Lata slams AAP Arvind Kejriwal on Swati Maliwal Assault Case Delhi Police CCTV

[ad_1]

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना को लेकर सियासत जारी है. हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वह एक महिला को पिटवाते हैं और फिर उसका वीडियो जारी करते हैं.

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बताया था कि मुख्यमंत्री आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की गई और घटना के दिन से संबंधित वीडियो भी ब्लैंक हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार को भी गिरफ्तार किया है. 

माधवी लता ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कहा, ”जब अरविंद केजरीवाल दो बेडरूम के फ्लैट में रहते थे, तो ऐसी चीजें नहीं होती थी, लेकिन आज उन्होंने बहुत पैसा इकट्ठा किया है. एक बड़ा घर बनाया है और कैमरे भी लगाए हैं. उन्होंने फुटेज से छेड़छाड़ करना भी सीख लिया है. मैं पूछना चाहती हूं कि वह इतने स्मार्ट कैसे बन गए है? आप एक महिला को पिटवाते हैं और फिर वीडियो को जारी करते हैं, दिल्ली में क्या हो रहा है.”

‘स्वाति को इंसाफ दिलाने के लिए केजरीवाल को धरने पर बैठना चाहिए था’

माधवी लता ने कहा, “मुख्यमंत्री अगर स्वाति मालीवाल को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर बैठते हैं तो अच्छा होता, लेकिन मुख्यमंत्री स्वाति मालीवाल को मारने वाले का साथ देने के लिए बैठे हैं. स्वाति उनकी सगी बेटी या बहन होती तब वे क्या करते? बात पार्टी की नहीं है बात एक औरत के इज्जत की है. एक महिला को मारने का हक किसने दिया? मारा किसने? आपके आदमी ने कहां? आपके ही घर में ही, इसका जवाब आपको देना पड़ेगा.”

क्या है मामला

बीते 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की गई थी. इसका आरोप उन्होंने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर लगाया है. इस मामले में स्वाति मालीवाल ने 16 मई को बिभव कुमार के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई थी. दिल्ली पुलिस ने 18 मई को बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- swati maliwal: स्वाति मालीवाल केस: आरोपी विभव की बढ़ेंगी मुश्किलें, अब ये नई धारा जोड़ने की तैयारी में दिल्ली पुलिस

[ad_2]

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »