MP: इंदौर में युवती से बदमाशों ने की थी छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में मंगलवार अल सुबह बीच सड़क पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया. वहीं युवती से छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वाले बदमाशों का पुलिस ने बीती रात उसी जगह जुलूस भी निकाला. मंगलवार की सुबह जो वारदात घटित हुई, वह मंदिर पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी. जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती के साथ तीन बदमाशों ने छेड़छाड़ की थी.

युवती ने साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक के साथ बदमाशों से बचने के लिए दौड़ लगाई और ब मुश्किल जान बचाई. बदमाश युवती के पीछे बदनीयत से भागे. इस दौरान मंदिर के बाहर खड़े बुजुर्ग ने युवती के साथ वारदात होने से उसे बचाया. बुजुर्ग के साथ बहस होते देख अन्य दो राहगीर भी मदद के लिए आगे आ गए थे. इधर बाद में बदमाशों ने पत्थर और शराब की बोतलों से बुजुर्ग पर हमला कर दिया. दोपहर बाद पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा और उनका उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मंगलवार को सोशल मीडिया पर  इंदौर का ये वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में एक लड़की को सरे राह परेशान करते हुए तीन बदमाश दिखाई दिए. वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन लड़के एक लड़की को परेशान कर रहे हैं और उसे छेड़ रहे हैं. ये सब होता देख वहां पर मौजूद दो बुजुर्गों ने बदमाशों को भगाया.

कुछ देर बाद युवक बुजुर्ग से भी बहस करते नजर आए और उन पर पत्थर और बोतलों से हमला किया. इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग तक पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया और रात को उनका जुलूस निकाला.

आरोपियों का जुलूस उसी जगह निकल गया जहां पर ये घटना हुई थी. शाम को जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तो उस लड़की ने आरोपियों की आंखों में आंखें डाल कर बात की और कान पकड़कर माफी भी मंगवा ली. दरअसल, मंगलवार रात को आरोपियों का पीड़िता से आमना-सामना करवाया गया, जहां इस युवती ने आरोपियों की पहचान की अब बुधवार दोपहर को पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »