Lok Sabha Election: ‘सभी को अल्लाह ने बनाया’, मोदी-मदरसा और मौलानाओं पर क्या बोले BJP के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार? जानिए पूरा सच

Lok Sabha Election 2024:HN/ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस लिस्ट भाजपा ने सिर्फ एक मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारा है. पार्टी ने कालीकट विश्वविद्यालय के पूर्व वी-सी अब्दुल सलाम को केरल के मलप्पुरम से टिकट दिया है.

साल 2021 में बीजेपी ने मल्लपुरम सीट के उप-चुनाव में एपी अब्दुल्लाकुट्टी को टिकट दिया था. इससे पहले 2016 में तिरूर विधानसभा सीट से सलाम को मैदान में उतारा था. तब सलाम को 10 हजार वोट भी नहीं मिल सके थे.

कौन हैं अब्दुल सलाम?
अब्दुल सलाम केरल के तिरूर के रहने वाले हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार 2018 तक बायोलॉजिकल साइंस में उनके 153 रिसर्च पेपर, 15 रिव्यू आर्टिकल और 13 किताबें पब्लिश हो चुकी थीं. वह 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने 2021 में केरल विधानसभा चुनाव का चुनाव लड़ा था. अब्दुल सलाम ने 2011 से 2015 तक कालीकट विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी कार्य किया.

‘मदरसों की पढ़ाई ने लोगों का दिमाग किया खराब’
अब्दुल सलाम का मानना है कि मदरसों में जो पढ़ाया जाता है, उसने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है. मां-बाप को जन्नत भेजने से लेकर तमाम दूसरी बातों के जरिए बच्चों के दिमाग में जहर भरा जाता है. इसके चलते कई लोगों ने आतंकवाद का रास्ता चुन लिया है.

सलाम का कहना है कि वह मुसलिम समुदाय को लोगों वह बातें बताना चाहते हैं, जो पवित्र कुरान में लिखा है. हम सभी को अल्लाह ने बनाया है. उसकी इबादत करो. उस पर भरोसा रखो. हज जाओ, रोजा रखो और इस्लाम के सिद्धांत पर चलो. ये सभी चीजें मानवता और सभी लोगों को अपना मानना की सीख देती हैं.

सभी ग्रंथों में मानवता की सीख
सलाम कहते हैं कि स्थानीय मौलानाओं की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है कि ये काफिर है या वे काफिर है? जब तक आपने इस्लाम स्वीकार नहीं किया था तब तक आप भी काफिर थे. उन्हें काफिर रहने दें. मेरा मंत्र ये है कि अल्लाह कुरान, बाइबिल और भगवद्गीता में विश्वास करिए. सभी धार्मिक ग्रंथों को देखें तो आपको दिखा कि हर जगह मानवता और प्यार सीख दी गई है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »