MP News: जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव सरकार को घेरा, शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूछा यह सवाल

Jitu Patwari To CM Mohan Yadav:HN/ लोकसभा चुनाव से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी काफि एक्टिव नजर आ रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से छह सवाल पूछे हें. जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सीएम मोहन यादव से सवाल पूछे हैं. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम के सामने ये सवाल खड़े किए हैं.

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने एक्स अकाउंट पर सवाल पूछते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है. पटवारी ने लिखा कि सीएम डॉ. मोहन यादव स्वयं भी उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं, ऐसे में उन्हें प्रदेश की जनता के सामने आकर यह बताना चाहिए कि सरकारी और निजी स्कूलों से बच्चों की संख्या कम क्या हो रही है?

जीतू पटवारी ने पूछे ये 6 सवाल

  1. मध्य प्रदेश में पिछले 10 साल में स्कूली शिक्षा पर 1.50 से 2 लाख करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, बावजूद इसके इस दौरान सरकारी स्कूलों में 39 लाख और निजी स्कूलों में 65 हजार बच्चे कम हो गए हैं.

  2. स्कूल शिक्षा में 2022-23 में 27 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान था. इसमें से 15205 करोड़ खर्च हुए. 2010-11 में सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या 1 करोड़ 5 लाख थी, जिनकी संख्या 2021-22 में घटकर 66.23 लाख रह गई क्यों?

  3. इस अवधि में निजी स्कूलों में 48.49 लाख बच्चे थे, जिनकी संख्या 2021-22 में घटकर 48.29 लाख रह गई, इस तरह निजी स्कूलों में 65 हजार बच्चे कम हुए, क्या सरकार मौजूदा स्थिति जनता के सामने रखेगी.

  4. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि 2020-21 में जहां पहली से 8वीं वाले 1.17 करोड़ बच्चे थे, ये 2021-22 में 1.15 करोड़ ही बचे. यह गिरावट भी तब है जब प्रदेश में 370 सीएम राइस स्कूल खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई.

  5. हालांकि उल्लेख की गई अवधि में सरकारी दावों के हिसाब से प्रदेश के 1.25 लाख स्कूलों में छात्रों की संख्या 1 करोड़ 60 लाख बताई गई, इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं. लेकिन यह आंकड़ा सरकारी दावों की तरह ही संदिग्ध लगता है.

  6. जनता को उम्मीद है कि उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में आपका अनुभव स्कूल शिक्षा को भी मिलेगा, लेकिन आंकड़े गहरी/गंभीर निराशा पैदा कर रहे हैं. यह बताने और दोहराने की आवश्यकता नहीं है कि स्कूल शिक्षा समाज और भविष्य की बुनियाद होती है. यदि यही संकट में आ गई तो सरकार की उपस्थिति/उपयोगिता क्या होगी? हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »