Lok Sabha Elections 2024: क्या इस बार कमलनाथ का गढ़ भेद पाएगी BJP? कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा के लिए दिया इस नेता का नाम

Madhya Pradesh Politics News:HN/ क्या मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) कमलनाथ (Kamal Nath) के गढ़ छिंदवाड़ा (Chhindwara) से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे? यह चर्चा सूबे के राजनीतिक गलियारों में जमकर हो रही है. इस चर्चा को उस वक्त और बल मिल गया, जब भोपाल में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने सुझाव दिया कि छिंदवाड़ा से शिवराज को भी लड़ा सकते हैं.

भोपाल में बुधवार (7 फरवरी) को बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में छह लोकसभा सीटों के संभावित दावेदारों से जुड़े लिफाफे खोले गए. इसमें चौंकाने वाली बात यह रही कि लिफाफे से उन नेताओं के भी नाम भी निकले, जो पूर्व में इन सीटों से सांसद रहे हैं. उनमें से कुछ डॉ मोहन यादव की सरकार में मंत्री भी हैं.

छिंदवाड़ा के लिए दिया शिवराज का नाम 
बताया जा रहा है कि अब यह नाम प्रदेश संगठन की ओर से दिल्ली भेजे जाएंगे. इस दौरान छह सीटों की चर्चा के वक्त जब छिंदवाड़ा का लिफाफा खुला, तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह सुझाव देकर सबको चौंका दिया कि रायशुमारी के नामों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी यहां लड़ाया जा सकता है. अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि विजयवर्गीय ने जब यह कहा तो बैठक में मौजूद किसी भी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

इन सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करेगी BJP
कहा जा रहा है कि इस बार बीजेपी छह लोकसभा सीटों जबलपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, मुरैना, सीधी और नर्मदापुरम के प्रत्याशी जल्द घोषित करेगी. यह वह सीटें हैं, जिनके सांसद विधानसभा चुनाव जीतकर लोकसभा से इस्तीफा दे चुके हैं या फिर पार्टी को 2019 के चुनाव में यहां से हार का सामना करना पड़ा था. अब बात छिंदवाड़ा की करें तो बीजेपी यहां साल 1998 का प्रयोग दोहराने की तैयारी में है. उस दौर का किस्सा ऐसा है कि कमलनाथ को साल 1996 में हवाला कांड में नाम आने के बाद कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था. उन्होंने अपनी पत्नी अलका नाथ को चुनाव मैदान में उतार दिया. छिंदवाड़ा में अपने व्यापक जनाधार के कारण कमलनाथ पत्नी अलकानाथ को चुनाव जिता ले गए.

बीजेपी दोहराएगी 1998 का प्रयोग
कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब कमलनाथ को दिल्ली में सांसद रहने के चलते लुटियंस जोन में मिला बंगला खाली करने का नोटिस मिल गया. कमलनाथ ने बहुत कोशिश की कि यह बंगला उनकी पत्नी अलका नाथ के नाम एलाट हो जाए, लेकिन उनकी पत्नी पहली बार सांसद बनीं थीं. थीं. इस वजह से बड़ा बंगला नहीं मिल सका. उधर कमलनाथ किसी भी कीमत पर यह बंगला छोड़ने को तैयार नहीं थे. इस बंगले की खातिर उन्होंने अपनी पत्नी से संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिलवा दिया और खुद छिंदवाड़ा में उपचुनाव में प्रत्याशी बन गए.

तब तक वह हवाला कांड के दाग से बरी भी हो चुके थे. सभी को लग रहा था कि कमलनाथ पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य बनने वाले है. भारी ताम झाम के साथ कमलनाथ ने अपना नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि चुनाव में जीत सुनिश्चित है. इसी बीच नामांकन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चलते हुए अपने मध्य प्रदेश के सबसे बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को कमलनाथ के खिलाफ छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारकर बाजी पलट दी.

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?
राजनीतिक जानकार कह रहे हैं कि बीजेपी अब इसी फार्मूले पर छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ने की कोशिश में है. कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार सांसद नकुलनाथ के खिलाफ पार्टी सुंदरलाल पटवा (1998 का उप चुनाव) की तरह ही इस बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा में चुनाव मैदान में उतार सकती है. इसका संकेत चुनाव समिति की बैठक में जबलपुर क्लस्टर के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दिया, जिसके तहत छिंदवाड़ा लोकसभा सीट भी आती है. राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी भी कीमत पर छिंदवाड़ा सीट जीतकर कमलनाथ के गढ़ होने का मिथक तोड़ने की कोशिश में है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »