‘रामायण’ में राम बनने के लिए रणबीर कपूर की बड़ी ट्रेनिंग चालू, पहला पड़ाव ये होने वाला है

बॉलीवुड के गलियारों में फिलहाल नितेश तिवारी की रामायण के चर्चे जोरों-शोरों के साथ हो रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर काफी शोर हो रहा है. फिल्म की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं, माता सीता से लेकर हनुमान तक के किरदार के नाम सामने आ चुके हैं. लेकिन अभी भी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के नामों पर से पर्दा नहीं उठा है.

लेकिन एनिमल स्टार रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार अपने किरदार पर एक्टर जमकर मेहनत कर रहे हैं. वह किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. फिल्म के फ्लोर पर उतरने से पहले रणबीर खुद को हर तरह से तैयार कर रहे हैं. इसी बीच खबर आई है कि रणबीर ‘रामायण’ के लिए अपनी वॉइस और डिक्शन के लिए खास ट्रेनिंग ले रहे हैं.

‘रामायण’ के लिए बनाई गई खास टीम

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ के लिए एक खास टीम तैयार की है. जो स्टार कास्ट की भाषा और आवाज पर काम करेगी. डिक्शन के अलावा फिल्म में हर किरदार के कपड़े और फाइनल लुक कैसा होगा, इसपर भी काफी जोर दिया जा रहा है. एक रिपोर्ट की मानें तो नितेश तिवारी ने रणबीर के लिए एक स्पेशल डिक्शन ट्रेनर रखा है. जो इस बात फोकस करेगा कि उनके किरदार की डायलॉग डिलीवरी फिल्म को ध्यान में रखकर होगी.

भगवान राम के किरदार के लिए मेहनत

रणबीर कपूर अपने डायलॉग्स पर घंटों-घंटों तक काम कर रहे हैं और वीडियो बना-बनाकर नितेश तिवारी को भेज रहे हैं. फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है इसलिए मेकर्स ने फिल्म के वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स को इंटरनेशनल लेवल पर सेट किया है. डायरेक्टर इस चीज पर भी फोकस कर रहे हैं कि रणबीर अपने अब तक के निभाए गए सभी किरदारों से पूरी तरह अलग लगें. माना जा रहा है कि इस नए एक्सपीरियंस को रणबीर काफी इंजॉय कर रहे हैं. हाईन्यूज़ !

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »