संदीप रेड्डी वांगा ने लिया अब शाहरुख खान से पंगा, इशारों ही इशारों में सुना दिया

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, लेकिन इसके खिलाफ लगातार आवाज भी उठाई जा रही हैं. रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को दर्शकों ने काफी पसंद किया. लेकिन बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस फिल्म में दिखाई गई हिंसा को नापसंद किया. फिल्म को लेकर बहस लगातार जारी है. जावेद अख्तर से लेकर शाहरुख खान तक इस पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं.

बीते दिनों शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड शो के दौरान अपनी फिल्मों को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी फिल्म में विलेन का रोल निभाते हैं, तो वह जरूर इस बात का ध्यान रखेंगे कि उसकी कुत्ते जैसी मौत हो. शाहरुख के इस बयान को रणबीर की एनिमल से जोड़कर देखा गया था. माना जा रहा था कि किंग खान का इशारा एनिमल की तरफ था. हालांकि उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया था. इसी बीच अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का बयान सामने आया है.

एक इंटरव्यू के दौरान संदीप ने बिना किसी का नाम लिए एक ऐसा बयान दिया. जिसके चलते वह फिर से चर्चा में छा गए हैं. रणबीर के किरदार के ग्लोरिफाई होने पर संदीप से सवाल किया गया. जवाब देते हुए एनिमल के डायरेक्टर ने कहा –

”लोगों को पता ही नहीं कि ग्लोरिफाई क्या होता है. लोगों को लगता है कि लास्ट में हीरो एक लेक्चर देता है. जहां वो अपनी गलती स्वीकार करता है कि मेरे से ये-ये गलत काम हुए. हमें कुत्ते की मौत मारना चाहिए. तब लोगों को लगता है कि इसके साथ अच्छा हुआ. तो आप ये करके सामने वाले को सैटिस्फाई कर रहे हैं. नॉर्मल लोगों को तो छोड़िए बड़े-बडे़ एक्टर्स तक को ये चीज़ समझ नहीं आती.”

माना जा रहा है कि वांगा ने बिना शाहरुख का नाम लिए इशारों ही इशारों में उन्हें जवाब दिया है. हालांकि एनिमल के खिलाफ जो भी बयान दे रहा है, उसे संदीप रेड्डी वांगा खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. हाईन्यूज़ !

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »