‘नजर न लगे इसलिए काला टीका जरूरी’, कांग्रेस के Black Paper पर पीएम मोदी ने किया तंज

Narendra Modi in Rajya Sabha:HN/ संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गुरुवार (8 फरवरी, 2024) को 56 सांसदों के फेयरवेल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सांसदों की कभी विदाई नहीं होती है. उन्होंने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान का जिक्र किया और कहा कि उनका बड़ा योगदान रहा है. इस दौरान पीएम ने कांग्रेस के Black Paper अभियान को लेकर तंज भी कसा. पीएम मोदी ने कहा, 10 साल से देश समृद्धि के नए शिखर छू रहा है, इसको नजर न लगे इसलिए काला टीका करने का आज प्रयास हुआ. इसके लिए मैं खरगे जी को धन्यवाद करता हूं. दरअसल, कांग्रेस ने मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था के लेखा जोखा को लेकर आज ब्लैक पेपर जारी किया.

पीएम मोदी ने कहा, ”मैं डॉ मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा. छह बार इस सदन में नेता के रूप में और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी उनका योगदान रहा है. वैचारिक मतभेद, बहस में छींटाकशी वो बहुत अल्पकालीन होता है. उन्होंने इस सदन का और देश का मार्गदर्शन किया है. जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी, तब उनकी भी चर्चा होगी. उनके योगदान पर चर्चा जरूर होगी.”

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • पीएम मोदी ने कहा, ”हर 2 साल के बाद इस सदन (राज्यसभा) में इस प्रकार का प्रसंग आता है. लेकिन ये सदन निरंतरता का प्रतीक है. लोकसभा 5 साल के बाद नए रंग रूप के साथ सज जाती है. ये सदन हर 2 वर्ष के बाद एक नई प्राणशक्ति और ऊर्जा  प्राप्त करता है.”

  • पीएम ने कहा, जो माननीय सासंद जा रहे हैं, इनको पुराने और नए दोनों संसद भवनों में रहने का मौका मिला है. ये सभी साथी आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे हैं. कोविड के कठिन कालखंड में हम सबने परिस्थितियों को समझा, परिस्थितियों के अनुकूल अपने आप को घड़ा.किसी भी दल के किसी भी सांसद ने देश के काम को रुकने नहीं दिया.

15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव

15 राज्यों की जिन 56 सीटों पर गुरुवार को कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनपर 27 फरवरी को चुनाव होना है. नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है. 56 सीटों में से सबसे ज्यादा 10 उत्तर प्रदेश की हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 सीटें हैं. जबकि मध्यप्रदेश-पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं. कर्नाटक और गुजरात की 4-4 राज्यसभा सीटों पर भी 27 फरवरी को मतदान होगा. इसके अलावा तेलंगाना-राजस्थान और ओडिशा की 3-3 सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 1-1 सीट पर मतदान होगा.

27 फरवरी को ही आएंगे नतीजे

राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे. चुनाव के लिए आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा. नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है. नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 16 फरवरी है. उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »