बंगाल, बिहार और अब झारखंड में भी झटका… झटकों की ‘हैट्रिक’ से हिला INDIA गठबंधन, राहुल की यात्रा भी नहीं दिला पाई ‘न्याय’

Nyay Yatra:HN/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब न्याय यात्रा की शुरुआत की थी तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि जब तक ये यात्रा खत्म होगी, तब तक उनकी पार्टी को एक के बाद एक झटके लग चुके हैं. दरअसल, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन बनाया, लेकिन चुनाव से पहले ही ये गठबंधन बिखरने लगा है. आलम ये है कि राहुल की न्याय यात्रा अभी खत्म भी नहीं हुई है और इंडिया गठबंधन को तीन राज्यों में तीन झटके लगे हैं.

इंडिया गठबंधन को सबसे पहला झटका तो पश्चिम बंगाल में लगा. एक वक्त बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के खिलाफ जोर-शोर से खड़ी होने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू एनडीए गठबंधन में ही शामिल हो गई. ताजा मामला झारखंड का है, जहां कांग्रेस की सहयोगी ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ मुश्किलों का सामना कर रही है.

पश्चिम बंगाल में ममता का ‘एकला चलो रे’

इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी भूमिका बहुत बड़ी थी, लेकिन जल्द ही दीदी ने इससे अलग होने का फैसला किया. इसकी मुख्य वजह ये थी कि ममता सीट बंटवारे में हो रही देरी और कांग्रेस की तरफ से मांगी जा रही सीटों की संख्या से खुश नहीं थीं. ऊपर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की तरफ से भी लगातार ममता पर निशाना साधा जा रहा था. ममता इस बात से भी नाराज थीं कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा जब बंगाल में आई तो उन्हें शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं मिला.

कांग्रेस बंगाल की 42 सीटों में से 10 से 12 सीटें चाह रही थीं, जबकि ममता दो सीटें देने के पक्ष में थीं. इस लेकर काफी जुबानी जंग भी हुई. अधीर रंजन ने ममता को मौकापरस्त तक कह दिया. कांग्रेस की इन हरकतों से ममता इतना परेशान हुईं कि उन्होंने 24 जनवरी को ऐलान किया कि टीएमसी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को सीट बंटवारे का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे शुरू में ही नकार दिया. अब हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने जा रहे हैं.’

बिहार में नीतीश की नाराजगी से बिगड़ी बात

जनवरी के आखिर में राहुल गांधी जब बिहार में न्याय यात्रा लेकर पहुंचने वाले थे, तो इस बात की चर्चा थी कि इसमें नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. हालांकि, बिहार में राहुल की एंट्री से पहले ही नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू संग पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए. नीतीश भी ममता की तरह ही सीट बंटवारे में हो रही देरी की वजह से नाराज थे. राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि नीतीश इंडिया गठबंधन के संयोजक नहीं बनाए जाने से भी नाराज चल रहे थे.

पिछले हफ्ते नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ा और बीजेपी के साथ मिलकर एक बार फिर से सरकार बना ली. इस तरह नीतीश रिकॉर्ड नौवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. नीतीश ने ये कहते हुए सीएम पद से इस्तीफा दिया कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन में उनके लिए चीजें ठीक नहीं चल रही थीं. नीतीश के जाने के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, जिससे उबरने में काफी वक्त लगने वाला है.

झारखंड में कमजोर हुआ इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन के लिए ताजा मुसीबत झारखंड में पैदा हुई है, जहां ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गिरफ्तार किया. कांग्रेस और जेएमएम झारखंड में सहयोगी हैं और जेएमएम इंडिया गठबंधन का हिस्सा भी है. राहुल की यात्रा के झारखंड में आने से पहले ही हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी की वजह से इंडिया गठबंधन को काफी नुकसान पहुंचा है.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से इंडिया गठबंधन की छवि को तो नुकसान पहुंचा ही है. साथ ही साथ चुनाव से पहले हुई कार्रवाई ने तैयारियों को बाधित किया है. राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को काफी करीबी भी माना जाता है. दोनों को अक्सर मंच साझा करते हुए भी देखा गया है. यही वजह थी कि कहा जा रहा था कि सोरेन राहुल के साथ रैली में नजर आएंगे. हालांकि, ऐसा होने से पहले ही हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हो गई. इस तरह इंडिया गठबंधन को तीसरा झटका झारखंड में लगा है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »