Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा की इजाजत मिलने पर CM मोहन यादव ने कहा- ‘ये फैसला मील का पत्थर…’

CM Mohan Yadav On Gyanvapi Mosque:HN/ वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में अदालत ने हिंदू पक्ष के समर्थन में अपना फैसला सुनाया है. वाराणसी की अदालत ने बुधवार (31 जनवरी) को ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास तहखाने में हिंदुओं को पूजा पाठ करने की इजाजत दे दी है. प्रशासन सात दिन के अंदर पूजा-पाठ कराने की व्यवस्था करेगा. इसके साथ ही पूजा कराने का काम काशी विश्वनाथ ट्रस्ट करेगा. ज्ञानवापी मामले पर फैसला आने के बाद कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अब मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी ज्ञानवापी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मामले में आया फैसला एक तरह से मील का पत्थर होगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मीडिया से बातचीत करते हुए ज्ञानवापी के मामले पर कहा, ”मुझे इस बात की खुशी है कि ज्ञानवापी के मामले में वाराणसी के जिला कोर्ट की तरफ से जो फैसला किया गया है, ये फैसला एक तरह से मिल का पत्थर रहेगा.” इसके आगे कहा कि हिंदुओं की धर्म दृष्टि से देखा जाए तो वाराणसी से अच्छा कौन सा जगह होगा. उन्होंने इस फैसले के बाद कोर्ट को बधाई दी. सीएम मोहन यादव ने कहा, ”ASI की रिपोर्ट एक तथ्यात्मक रिपोर्ट है. ” उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है और एक महत्वपूर्ण फैसला है.

हिंदू पक्ष के वकील ने क्या कहा?

कोर्ट के फैसला आने के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि व्यास के तहखाने में पूजा-पाठ करने की इजाजत कोर्ट की तरफ से मिल गई है. कोर्ट के आदेश के बाद व्यास परिवार अब ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा पाठ करेगा. उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष ने व्यास के तहखाने में पूजा पाठ की इजाजत मांगी थी. सोमनाथ व्यास का परिवार 11993 तक तहखाने में पूजा पाठ करता था. जैन ने आगे बताया कि 1993 के बाद तत्कालीन राज्य सरकार के आदेश पर तहखाने में पूजा बंद हो गई थी. एएसआई सर्वे कार्रवाई के दौरान तहखाने की साफ-सफाई की गई थी. अब कोर्ट ने आदेश के मुताबिक काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के अधीन तहखाने में पूजा की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी प्रतिक्रिया

ज्ञानवापी के मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अदालत के इस आदेश का स्वागत किया है. उन्होंने एक्स पर कहा, ”शिव भक्तों को न्याय मिला. बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में व्यास जी के तहखाने में पूजा का अधिकार दिए जाने के संबंध में माननीय न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का हार्दिक स्वागत करता हूं. 1993 से भक्तों को था इंतजार. हर हर महादेव. जय बाबा विश्वनाथ. जय माता श्रृंगार गौरी.” बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ”ज्ञानवापी में अभी दो तहखाने खुले हैं अभी आठ तहखाने खुलना बाकी है. पहले भी पूजा होती आई है, लेकिन बीच के समय में बंद हो गई थी, लेकिन अब दोबारा चालू हो जाएगी.” उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या तो केवल झांकी है, आगे राम की लीला बाकी है.”

मुस्लिम पक्ष का क्या कहना है? 

मुस्लिम पक्ष ने वाराणसी जिला कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है. मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता मुमताज अहमद ने कहा कि आज जिला न्यायाधीश ने हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार दे कर अपना अंतिम फैसला दे दिया है. अब हम इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे. आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस फैसले से मायूसी जरूर है, लेकिन अभी ऊपर अदालतों का रास्ता खुला है. जाहिर है कि हमारे वकील इस फैसले को चुनौती देंगे. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »