MP News: MP में पेपर लीक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कानून लाएंगे, बोले- मोहन यादव के मंत्री राव उदय प्रताप

Pariksha Pe Charcha 2024:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मानसिक तनाव को कम करने के मकसद से दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया. वहीं देशभर में पीएम मोदी का ये कार्यक्रम देखा गया. वहीं मध्य प्रदेश में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के बाद  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने पर अंकुश लगाने के लिए एक सख्त कानून लाएगी.

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा, “हम (स्कूल) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामलों को रोकने के लिए एक प्रणाली शुरू करने जा रहे हैं. कोई भी छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं करा पाएगा. छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है. हमने प्रणाली कड़ी कर दी है.” उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की योजना बना रही है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र बिना लीक हुए निर्धारित केंद्रों तक पहुंचें.

मंत्री सिंह ने आगे कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक कड़ा कानून लाएंगे कि परीक्षा केंद्रों के प्रभारी सहित कोई भी व्यक्ति, जो इस तरह के कदाचार में शामिल है, बच न सके. ऐसे कृत्य आपराधिक (गतिविधि) के दायरे में आएंगे. हम आने वाले समय में विधानसभा में एक नया कानून लाएंगे.”

बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भोपाल के सरकारी सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के बाद पत्रकारों से चर्चा की.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रगति मैदान के नवनिर्मित भारत मंडपम के टाउन हॉल में प्रधानमंत्री ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सातवें संस्‍करण में कहा कि प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां जीवन में प्रेरणा का काम करती हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए.

उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों को सुझाव देते हुए कहा, “आपको एक बच्चे की तुलना दूसरे से नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह उनके भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है. कुछ माता-पिता अपने बच्चों के रिपोर्ट कार्ड को अपना विजिटिंग कार्ड समझते हैं, यह अच्छा नहीं है.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »