रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा में ब्राह्मण या दलित क्या कोई मुद्दा है? शंकराचार्य अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने दिया जवाब

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में चारों शंकराचार्यों ने आने से मना कर दिया है, जिसे लेकर उन पर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं. उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शास्त्रीय विधाओं का पालन नहीं किए जाने की बात कहते हुए समारोह में जाने से मना किया है. इस बीच उत्तराखंड की ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा में ब्राह्मण या दलित कोई मुद्दा नहीं है.

एक इंटरव्यू में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जात-पात की बात नहीं है, ये सब राजनीतिक लोगों ने फैला दिया है ऊंच-नीच. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, वैश्य, शूद्र और क्षत्रिय सभी भगवान के अंग हैं और सनातन धर्म में सबको साथ रहना अनिवार्य है.

शंकराचार्य बोले, सभी मंदिर ब्राह्मणों ने थोडे़ बनाए हैं
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, ‘हमारे यहां धर्म शास्त्र की अपनी विधि है. विधि-विधान के अनुसार सब काम किया जाता है. हमारे यहां शूद्र भी मंदिर बनाते हैं. वैश्य, क्षत्रिय और ब्राह्मण भी मंदिर बनाते हैं. जितने मंदिर बने हैं, सब ब्राह्मणों ने थोड़े ही बनाए हैं. ब्राह्मण वहां जाकर प्रतिष्ठा करता है, वह अलग बात है, लेकिन बनाने वाले चारों वर्णों के लोग होते है.’

शंकराचार्य ने कहा- ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय और शूद्र भगवान के अंग हैं
शंकराचार्य ने आगे कहा, ‘चारों वर्णों के लोग मंदिर बनाते हैं और जब प्रतिष्ठा होती है तो यजमान तो बनते ही हैं, लेकिन उनके अधिकार के अनुसार उसमें व्यवस्था बना दी जाती है. सब करते हैं तो ऐसी कोई जाति वाली बात नहीं है. ये जात-पात वाली बात तो राजनीतिक लोगों ने फैला दी है ऊंच-नीच. हमारे यहां तो सब भगवान के अंग हैं. हम चारों भगवान के अंग हैं. एक भी अंग अगर हमारा खंडित हो जाएगा तो हम विकलांग हो जाएंगे इसलिए ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय और शूद्र सबको एक साथ रहना अनिवार्य है सनातन धर्म में.’

सोमनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर क्या बोले शंकराचार्य
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सोमनाथ की बात उठाने वालों को यह जानना चाहिए कि सोमनाथ मंदिर प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. सोमनाथ में कैसे प्रतिष्ठा हो सकती है वो ज्योतिर्लिंग है और ज्योतिर्लिंग अनादिकाल से चला आ रहा है भगवान स्वयं प्रकट हुए थे, वहां जाकर किसी ने प्रतिष्ठा नहीं की थी इसलिए सोमनाथ की बात नहीं की जा सकती वहां भगवान पहले से विराजमान हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »