MP: भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष के लिए इस आदिवासी MLA के नाम पर लग सकती है मुहर

MP Politics:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. आज यानी गुरुवार (14 दिसंबर) को राजधानी भोपाल में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ को शामिल होना था, लेकिन छिंदवाड़ा में कार्यक्रम होने की वजह से वे शामिल नहीं हो सके. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष का नाम तय होना था, लेकिन नहीं हो सका. अब बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकमान ही नेता प्रतिपक्ष तय करेगा.

बता दें आज राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई. बैठक में रणदीप सुरजेवाला सहित भंवर जितेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह मौजूद रहें. बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ को भी मौजूद होना था, लेकिन वे किन्हीं कारणों के चलते बैठक में शामिल नहीं हो पाए. बैठक में नेता प्रतिपक्ष का नाम तय होना था, लेकिन नहीं हो सका. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह ने कहा कि बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित हुआ है कि नेता प्रतिपक्ष का फैसला दिल्ली हाईकमान करेगा.

इस नाम पर हो सकता है विचार 

बैठक के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने विधायकों से वन टू वन चर्चा की. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के रूप में किसी आदिवासी विधायक के नाम का ऐलान कर सकती है. ऐसे में पूर्व डिप्टी सीएम स्व. जमुना देवी के भतीजे और धार जिले की गंधवानी सीट से चौथी बार विधायक चुनकर आए उमंग सिंगार, डिंडोरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम, बड़वानी जिले की राजपुर सीट से विधायक बने बाला बच्चन के नाम पर विचार हो सकता है.

इस वजह से कमलनाथ नहीं हुए बैठक में शामिल 

हालांकि चुनाव में बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए 163 सीटों पर जीत हासिल की. कांग्रेस के खाते में 66 सीटें आईं. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. अभी बीजेपी के पास 28 सीटें हैं. ऐसे में कमलनाथ के सामने बड़ी चुनौती है. लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने कमर कस ली है. दरअसल एमपी में कांग्रेस को मिली हार के बाद कमलनाथ की नजर अब लोकसभा में पार्टी को जीत दिलाने पर है. विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन  से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल न गिरे, इस बात का भी उन्हें ध्यान है. कमलनाथ चार दिवसीय प्रवास में 12 दिसंबर को छिंदवाड़ा गए. वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जवानी छिंदवाड़ा को समर्पित कर दी. अपने परिवार की ओर नहीं देखा और न ही अपने स्वास्थ्य की चिंता की. पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि उनका दिल छिंदवाड़ा में बसता है. छिंदवाड़ा में होने की वजह से वह कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हो पाए. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »