‘उनको कोई शर्म नहीं है…’, PM मोदी का नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन पर वार

PM Modi On Nitish Kumar:HN/ जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखा हमला किया है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया को भी निशाने पर लिया है. पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के गुना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बुधवार (8 नवंबर) को कहा कि अलायंस के नेता ने विधानसभा के अंदर माता बहन के पास ऐसी भाषा में बातें की…कोई शर्म नहीं है उनको.

उन्होंने कहा, ”जो इंडी गठबंधन के नेता झंडा लेकर घूम रहे हैं. जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति का खेल खेल रहे हैं. वो इंडी गठबंधन के नेता ने विधानसभा के अंदर, जिस सभा में माता-बहनें मौजूद थीं कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा में गंदी बातें की.”

‘दुनिया में बेइज्जती करवा रहे’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”इतना ही नहीं….गठबंधन का एक भी नेता माता-बहनों पर दिए गए बयान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है. वो आपका भला क्या कर सकते हैं? कैसा दुर्भाग्य आया है…कितने नीचे गिरोगे..दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो…आपके सम्मान के लिए जो हो सकता है..वो मैं करूंगा.”

पीएम मोदी ने साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग सिर्फ अपने बेटे-बेटियों की चिंता करते हैं. कांग्रेस दूर का नहीं सोचती है.

जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए नीतीश कुमार ने मंगलवार (7 नवंबर) को सदन में कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को शारीरिक संबंध के दौरान रोक सकती हैं. इसी को लेकर विपक्ष उनको निशाने पर ले रहा है.

नीतीश कुमार ने मांगी माफी

हमलों के बीच बुधवार को नीतीश कुमार ने माफी मांग ली. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरे कहे शब्दों से तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं. मैं अपनी निंदा करता हूं और खेद प्रकट करता हूं…आपने (विपक्षी सदस्यों ने) कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं. मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं.’’

वहीं बीजेपी नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है. हंगामें की वजह से बिहार विधानसभा की बैठक बुधवार को शुरू होने के साथ ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. राष्ट्रीय महिला आयो ने भी नीतीश कुमार के बयान की निंदा की और उने बिना शर्त माफी मांगने को कहा. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »