MP Elections 2023: क्या प्रियंका गांधी बदल सकती हैं मालवांचल का मिजाज, कांग्रेस के सभी नेताओं की डिमांड- यहां करें सभा

MP Elections 2023:HN/ मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने इस बार एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. कांग्रेस (Congress) की बीजेपी (BJP) के गढ़ मालवांचल पर पैनी नजर है. यहां पर प्रत्याशी और कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के रोड शो और आमसभा की डिमांड की जा रही है. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी को चिट्ठी भी भेजी गई है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 7 नवंबर को उज्जैन (Ujjain)  संभाग के रतलाम में सभा को संबोधित करेंगे. ऐसे में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी अपने स्टार प्रचारकों को मध्य प्रदेश में भेज रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) 7 नवंबर को उज्जैन में आमसभा को संबोधित कर सकते हैं.

इस बार मालवांचल के कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को अपनी ओर से स्टार प्रचारकों को लेकर डिमांड भेज दी गई है. उज्जैन दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव के मुताबिक, प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. इसी को देखते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रियंका गांधी की आमसभा और रोड शो को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र भेजा गया है. इस पत्र में लिखा गया है कि प्रियंका गांधी के उज्जैन में रोड शो और आमसभा से कांग्रेस को काफी फायदा होगा. उनके कार्यक्रम को लेकर कहा गया है कि वे भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद रोड शो के माध्यम से कांग्रेस के उज्जैन उत्तर और दक्षिण के प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित करें, जिससे कांग्रेस की सर्वाधिक वोट से जीत सुनिश्चित हो सके.

प्रियंका गांधी मालवांचल के प्रत्याशियों की पहली पसंद
बता दें कि मालवांचल के अधिकांश प्रत्याशी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आमसभा पर जोर दे रहे हैं. बड़नगर के कांग्रेस प्रत्याशी मुरली मोरवाल के मुताबिक, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की आमसभा से कांग्रेस को हमेशा फायदा पहुंचा है. प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक दिखती है. प्रियंका गांधी की मध्य प्रदेश में हुई सभी सभाएं सफल हुई हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी को अपनी भावना से अवगत करा दिया है.

इस बार चुनाव में पार्टियां कर रहीं महिलाओं पर फोकस
इस बार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में लाडली बहन योजना के जरिए महिलाओं पर फोकस कर दिया है. इसी तरह कांग्रेस भी महिलाओं पर ही फोकस कर रही है. यह भी एक कारण है कि प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर प्रत्याशियों द्वारा लगातार प्रदेश कांग्रेस कमेटी से डिमांड की जा रही है. उज्जैन संभाग के देवास, शाजापुर, आगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच के कांग्रेस नेताओं ने पत्र लिखकर प्रियंका गांधी की आमसभा और रोड शो को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखे हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »