मेनका गांधी पर भड़के जहर के खेल में फंसे एल्विश यादव, बोले- इल्जाम लगा दो, लेलो लोकसभा का टिकट

Elvish Yadav:HN/ बिग बॉस ओटीटी2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव बड़ी मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल मामले में एल्विश समेत पांच अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. नोएडा पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एल्विश अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. इस रेव पार्टी का भंडाफोड़ बीजेपी सांसद मेनका गांधी के एनजीओ ने किया है, जो जानवरों के लिए काम करता है.

यही वजह है कि अब एल्विश ने इस मामले को लेकर मेनका गांधी पर तंज भी कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है, ‘इस्कॉन पर इल्जाम लगा दो, मुझ पर लगा दो, ऐसे लोकसभा की टिकट मिलता है?’ दरअसल, मेनका गांधी ने हाल ही में कहा था कि इस्कॉन अपनी गौशालाओं में पाली जाने वाली गायों को कसाइयों को बेचता है. इसके बाद इस्कॉन की तरफ से बीजेपी सांसद को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भी भेजा गया था.

पुलिस को मिले 9 सांप

दरअसल, नोएडा पुलिस ने शुक्रवार (3 नवंबर) को एक एक रेव पार्टी में सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इस मामले में एल्विश यादव का भी नाम सामने आया. इन सभी पर एफआईआर दर्ज की गई. गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से नौ सांप बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम राहुल (32), टीटूनाथ (45), जयकरण (50), नारायण (50) और रविनाथ (45) हैं.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

मेनका गांधी के एनजीओ का नाम ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) है, जिसने पुलिस को नोएडा में होने वाली रेव पार्टी और वहां सांप के जहर के इस्तेमाल की जानकारी दी थी. पुलिस ने शहर के सेक्टर-51 के एक बैंक्वेट हॉल में छापा मारकर इन सभी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए लोगों और एल्विश के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेव पार्टी करवाने के लिए पीएफए ने झूठा जाल बिछाया था, जिसमें ये सभी आरोपी फंस गए. पीएफए ने बताया कि उन्हें पता चला था कि एल्विश यादव और उसके सहयोगियों के जरिए दिल्ली-एनसीआर में रेव पार्टियां करवाई जाती हैं. यहां पर जहरीले सांपों और सांप के जहर के जरिए वीडियो बनाई जाती है. पुलिस ने भी माना है कि रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जा रहा था. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »