Israel Palestine Conflict: इजरायल के हमलों के बीच गाजा में रह रही भारतीय महिला ने बताई आंखों देखी सारी घटना, ‘सब कुछ खत्म हो रहा है’

Israel Palestine Conflict:HN/ गाजा पट्टी से चलने वाले चरमपंथी संगठन हमास और इजरायल के बीच संघर्ष जारी है. इजरायल हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में हमले कर रहा है. इस बीच गाजा में परिवार संग रह रही एक भारतीय महिला ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को भारत से गुहार लगाई कि उसे युद्धग्रस्त हमास शासित इलाके से तत्काल निकाला जाए.

गाजा में रहने वाली जम्मू-कश्मीर की एक भारतीय महिला लुबना नजीर शाबू ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को फोन पर बताया , “हम यहां एक अमानवीय जंग का सामना कर रहे हैं और कुछ ही सेकंड में बमबारी में सब कुछ खत्म (तहस-नहस) हो जा रहा है. हम इस संघर्ष की कीमत चुका रहे हैं क्योंकि नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है.”

चौथे दिन संघर्ष जारी

हमास और इजरायल के बीच जंग मंगलवार (10 अक्टूबर) को चौथे दिन में प्रवेश कर गई. दोनों पक्षों के कम से कम 1,600 लोग जान गंवा चुके हैं. गाजा में 788 लोगों की मौत हुई है और 4,100 लोग घायल हुए हैं.

हमास के लड़ाकों ने शनिवार (7 अक्टूबर) की सुबह दक्षिणी इजरायल में घातक हमले किए और कुछ ही मिनट में हजारों रॉकेट दाग दिए, जिसके बाद इजरायल ने पलटवार करते हुए जंग का ऐलान कर दिया था. उसके बाद से इजरायली लड़ाकू विमान गाजा में हमास के ठिकानों पर बम बरसा रहे हैं.

गाजा में रहने वाली कश्मीर की लुबना नजीर शाबू ने बताई ये आखों देखी

शाबू ने कहा, ”बमबारी की आवाजें बहुत डरावनी हैं और पूरा घर हिलता है. यह बहुत ही डरावनी स्थिति है.” शाबू गाजा में अपने पति नेदाल टोमन और सबसे छोटी बेटी करीमा के साथ रहती हैं. उन्होंने बताया कि बिजली के अलावा पानी की सप्लाई आधिकारिक तौर पर काट दी गई है. उनके दो बड़े बच्चे मिस्र के काहिरा में रहते और पढ़ते हैं.

भारतीय महिला ने कहा कि उसने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था. उसके पास रह रहे दो परिवारों को गाजा के सीमावर्ती इलाकों में बमबारी के बाद भागना पड़ा. महिला ने कहा, ”हम कहीं भी नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि कहीं भी कोई सुरक्षित जगह नहीं है और गाजा पट्टी बहुत छोटी है. यह हर तरफ से बंद है. यहां कोई एक्जिट प्वाइंट (निकास बिंदु) नहीं है.”

भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार

महिला ने न्यूज एजेंसी को भेजे एक वीडियो संदेश में कहा, ”मैंने अपने पति और बेटी के साथ सुरक्षित जगह पर जाने में मदद के लिए रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय से पहले ही मदद मांगी है.”

मिस्र से लगने वाली राफा क्रॉसिंग (Rafah Crossing)  गाजा से निकलने का एकमात्र रास्ता, जिसे सोमवार (9 अक्टूबर) को बंद कर दिया गया, जिससे गाजा निवासियों के भागने की सभी संभावनाएं बंद हो गईं.

रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा कि वह लोगों के संपर्क में है और सभी भारतीयों की मदद करने की कोशिश कर रहा है लेकिन जमीनी हालात विकल्पों को बाधित कर रहे हैं. इसके अलावा तेल अवीव में भारतीय दूतावास भी सक्रिय रूप से प्रभावित इलाकों में सभी भारतीयों की मदद के तरीके तलाश रहा है.

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था- केवल हमास पर हमला शुरू किया है

इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित एक संबोधन में कहा था, ”हमने केवल हमास पर हमला करना शुरू किया है. आने वाले दिनों में हम अपने दुश्मन के साथ जो करेंगे उसका असर पीढ़ियों तक दिखेगा.” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »