MP Election 2023: AAP और कांग्रेस की आदिवासी वोटरों पर पैनी नजर, विंध्य और महाकौशल में पार्टी के ये बड़े नेता करेंगे प्रचार

MP Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल इलाके में 10 से 12 अक्टूबर तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी रैली करने जा रहे हैं. उनकी नजर महाकौशल की 38 तो विंध्य की 30 सीटों पर है. कांग्रेस महाकौशल का अपना किला बचाने तो विंध्य में बीजेपी का किला भेदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. वही सिंगरौली से मेयर चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को विंध्य इलाके में अच्छी संभावना नजर आ रही है. इसी वजह से वह लगातार इस इलाके में फोकस कर रही है.

पंजाब के सीएम भगवंत मान 10 अक्टूबर को सीधी के चुरहट में आमसभा को संबोधित करेंगे. वे उसी दिन रीवा पहुंचकर एक रोड शो भी करेंगे. 11 अक्टूबर को भगवंत मान सिरमौर और मऊगंज में रोड शो और आमसभाओं में हिस्सा लेंगे. गौरतलब है कि, भगवंत मान पूर्व में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ सतना और रीवा का दौरा कर चुके हैं.

आदिवासी वोटरों को साधने की तैयारी
कांग्रेस दिग्गज राहुल एवं प्रियंका गांधी भी विंध्य और महाकौशल में जनता की नब्ज टटोलने आ रहे है. राहुल गांधी 10 अक्टूबर को विंध्य इलाके के शहडोल जिले के ब्यौहारी और प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को महाकौशल के मंडला जिले में पब्लिक रैली को संबोधित करेंगी. कांग्रेस की तैयारी विधानसभा चुनाव में ओबीसी के लिए जातीय गणना का दांव चलने के बाद दलित और आदिवासी वोटरों को साधने की है, जिसने साल 2018 के चुनाव में भी उसका खूब साथ दिया था.

पिछले चुनाव में विंध्य ने बीजेपी का साथ दिया 
वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में महाकौशल इलाके ने कांग्रेस का तो विंध्य ने बीजेपी का साथ दिया था. पिछले चुनाव में विंध्य की 30 में से 24 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिली थी. इसी तरह महाकौशल की 38 में से 24 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी,जबकि बीजेपी को सिर्फ 13 सीट से संतोष करना पड़ा था. पिछले चुनाव में इन इलाकों में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं था, लेकिन इस बार सिंगरौली से पार्टी उम्मीदवार रानी अग्रवाल के मेयर बनने के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल काफी उत्साहित हैं. आम आदमी पार्टी ने विंध्य इलाके की कई सीटों पर अपनी उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »