गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट का आदेश आया. इससे पहले गुरुग्राम पुलिस आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश को कोर्ट लेकर पहुंची थी. पुलिस ने कल्याण बैंसला की दो दिन की रिमांड की मांग की थी. इस मामले की सुनवाई अब  18 सितंबर होगी.

पुलिस का कहना है कि हादसे का क्राइम सीन रीक्रिएट कराया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी  कि घटना के वक्त कार में कौन-कौन लोग मौजूद थे. वहीं, बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मीडिया ट्रायल की वजह से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

बचाव पक्ष ने क्या तर्क दिया?

बचाव पक्ष ने कहा कि BNS की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के लिए मोटिव जरूरी होता है, लेकिन इस घटना में कोई मोटिव नहीं है. यहां तक कि बाइक सवारों के कपड़े और हेलमेट की वजह से यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि वो लड़के थे या लड़कियां. कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने कहा, ‘पुलिस ने अदालत को कहा कि हमें मौके पर जाकर सीन रीक्रिएट करना है और आरोपियों के बारे में पूछताछ करनी है. उस एप्लीकेशन का हमने विरोध किया.”

बचाव पक्ष ने पुलिस हिरासत का किया विरोध

वकील ने कहा कि कोर्ट को उन्होंने बताया कि आरोपी कल 11 बजे से पुलिस के पास हैं और जांच के लिए पूरा समय मिला है. इसमें कोई रिकवरी नहीं बची है. कार बरामद की जा चुकी है. कोई हथियार बरामद नहीं करना है. वकील ने दावा किया कि हत्या का प्रयास पुलिस ने जानबूझकर कर जोड़ा है ताकि इस मामले को गंभीर बनाया जा सके. ये सिर्फ रैश ड्राइविंग का मामला है जो जमानती है. इस बेस पर हमने रिमांड एप्लीकेशन डिसमिस करने की कोर्ट से मांग की.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि रविवार (13 सितंबर) को महिला  स्पोर्ट्स बाइक राइडर सिया की बाइक को एक कार सवार ने टक्कर मार दी थी. टक्कर लगने से सिया सड़क पर गिर गईं और उसे कई चोटें आई हैं. ये घटना बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ है.

महिला का आरोप है कि गोल्फ कोर्स रोड पर कार सवार युवक ने उसे रुकने का इशारा किया था, लेकिन वो नहीं रूकी तो कार सवार ने महिला को टक्कर मार दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार सवार  कल्याण बैसला और नवनीत को गिरफ्तारा कर आज कोर्ट में पेश किया है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »