जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज काउंटिंग सेंटर पर कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की और निष्पक्ष मतगणना की मांग की. उन्होंने कहा कि पार्टी नेता काउंटिंग सेंटर्स पर विरोध करेंगे या जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे.

जयपुर नगर निगम के वार्ड 101 के परिणाम को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “जयपुर नगर निगम के वार्ड 101 से कांग्रेस उम्मीदवार दुर्गेश शर्मा 100 वोटों के अंतर से जीते थे. जीतने के बाद उन्हें हारा हुआ घोषित कर दिया गया. नतीजों में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. नतीजे निष्पक्ष होने चाहिए. अगर नतीजों में कोई गड़बड़ी हुई, तो इससे बड़ा पाप कोई नहीं होगा. यह गलत है.”

‘ज़रूरत पड़ी तो करूंगा सीएम आवास का घेराव’

खाचरियावास ने कहा, “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जो किया है, इसका हिसाब-किताब देना पड़ेगा. मैं जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव करूंगा और जयपुर में कहीं टकराव हुआ तो पुलिस फोर्स तैयारी कर ले.”

‘पहले कांग्रेस की जीत, फिर हारा कर दिया घोषित’

उन्होंने वार्ड 101 की पूरी घटना का जिक्र करते हुए कहा, “जयपुर नगर निगम के वार्ड 101 से कांग्रेस उम्मीदवार दुर्गेश शर्मा जीत गए थे, उनको इलेक्शन साइट पर दिखा दिया, चुनाव आयोग ने डिक्लियर कर दिया, हर चैनल ने डिक्लियर कर दिया. अंदर से इलेक्शन एजेंट का भी मेरे पास फोन आ गया. बाद में जैसे ही वो बाहर निकले, 71 वोटों से उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर को विजेता डिक्लियर कर दिया.”

दोबारा गिनती की मांग

खाचरियावास ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से दोबारा गिनती की मांग की है. यदि वो हारा हुआ है तो दिख जाएगा लेकिन अगर आप दिखाओगे नहीं तो झगड़ा होगा. ये बात तो तय है.”

उन्होंने एक और वार्ड में भी इसी तरह की गड़बड़ी का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता ने कहा, “अभी मेरे पास एमएलए रफीक खान साहब का फोन आया. रफीक खान कह रहे हैं कि उनके यहां पर 5 वोटों से जो कैंडिडेट जीत गया, उसको फिर वापस हारा हुआ डिक्लेअर कर दिया. अब बीजेपी बेईमानी पर आ गई है.”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जहां कम अंतर से हार-जीत हो रही है अगली बार बीजेपी को ज्यादा वोटों से हराओ. इनको वोट मत दो, बेईमान लोग हैं. यदि ये नहीं सुधरे तो जनता को साथ लेकर सड़कों पर निकलेंगे.”

‘बीजेपी कर रही बेईमानी’

खाचरियावास ने कहा, “बीजेपी कह रही थी कि उसको वोट दो क्योंकि सरकार उनके पास है. काम हम ही कर सकेंगे नहीं तो हम काम नहीं करेंगे. यह तो फिर भी ठीक है, लेकिन बेईमानी तो मत करो. यदि ईमानदारी से जीतोगे कोई दिक्कत नहीं है. अब बीजेपी बेईमानी कर रही है. उन वार्डों में गड़बड़ कर रही है जहां 100 वोट का, 150 वोट का अंतर है, वहां पर बीजेपी ने बेईमानी चालू कर दी है.”

‘कलेक्टर के जरिए हो रहे रिजल्ट’

उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा, “वहां कलेक्टर के जरिए रिजल्ट हो रहे हैं, क्योंकि कलेक्टर और अधिकारी सारे करप्शन में जुड़े हुए हैं, इसलिए वो इनका आदेश मान रहे हैं.” हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »