शिमला में नाई की दुकान से अफीम तस्करी का खुलासा, ₹1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक NDPS मामले में ₹1.64 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियां सीज की हैं. पुलिस थाना ठियोग में 10 जून 2026 को दर्ज एफआईआर संख्या 77/2026 के तहत आरोपी सोहन लाल उर्फ हैपी की रहीघाट स्थित नाई की दुकान से करीब 71 ग्राम अफीम बरामद की गई थी.

लंबे समय से अफीम की अवैध तस्करी

जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू और आसपास के क्षेत्रों में अपनी नाई की दुकान से अफीम की अवैध तस्करी कर रहा था. मामले की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों की संपत्तियों तथा आय के स्रोतों का विश्लेषण किया. जांच में एक आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि, दो मंजिला दुकान, वाहन और बैंक व डाकघर खातों में जमा धनराशि समेत कुल ₹1.64 करोड़ की संपत्तियों की पहचान की गई.

कंगना रनौत के व्यवहार पर नरेश चौहान भड़के, कहा- ‘भाषा का प्रयोग सही नहीं’

साल 2026 में ₹8 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सीज

पुलिस के अनुसार ये संपत्तियां प्रथम दृष्टया नशे के अवैध कारोबार से अर्जित आय से संबंधित पाई गईं, जिसके बाद इन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज कर दिया गया. शिमला पुलिस ने बताया कि साल 2026 में अब तक 12 NDPS मामलों में वित्तीय जांच के जरिए ₹8 करोड़ से अधिक की चल-अचल और वित्तीय संपत्तियां सीज की जा चुकी हैं. वहीं वर्ष 2024 और 2025 में ऐसे मामलों में कोई वित्तीय जांच या संपत्ति सीज नहीं की गई थी. पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल नशे की बरामदगी या उस व्यक्ति की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी सख्त प्रहार जारी रहेगा. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

महाराष्ट्र में मानव तस्करी रैकेट पर शिकंजा, आरोपी योगानंद पुजारी गिरफ्तार

मानव तस्करी रैकेट से जुड़े एक आरोपी 42 वर्षीय योगानंद पुजारी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को भारत पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Read More »

‘काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो’ बयान से घिरे BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, कांग्रेस ने मांगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. भोपाल

Read More »

शिमला में नाई की दुकान से अफीम तस्करी का खुलासा, ₹1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक NDPS मामले में ₹1.64

Read More »

सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन से मचाई तबाही; जानें 5 बड़ी वजहें

यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने आज सऊदी अरब के कई रणनीतिक और आर्थिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए.

Read More »

दिल्ली दौरे से पहले ईरान ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दोनों देशों के रिश्ते हैं ऐतिहासिक

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की नई दिल्ली यात्रा से पहले तेहरान ने भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर

Read More »

‘सरकारी कर्मचारियों की तरह नेताओं की भी हो जवाबदेही’, कर्नाटक के नेताजी ने उठाई बड़ी मांग

कर्नाटक के बीजेपी विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने राजनेताओं के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र तय करने की मांग उठाई है. उन्होंने सवाल किया कि जब

Read More »

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »