MP Election 2023: कांग्रेस विधायक ने कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना, लगाया यह बड़ा आरोप

MP Election 2023 News:HN मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. कांग्रेस के इंदौर-1 से विधायक और आगामी चुनाव में संभावित प्रत्याशी संजय शुक्ला ने, यहां बीजेपी उम्मीदवार और राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ”कैलाश विजयवर्गीय और उनके गुंडे नोट देकर विधानसभा चुनावों में वोट खरीदेंगे. कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं कि वे मजदूर के बेटे हैं तो मजदूर के बेटे के पास अरबों की दौलत कहां से आई?”

इंदौर-1 से कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा, ”मेरी विधानसभा में चुनाव प्रचार में गुंडो के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं. विजयवर्गीय के गुंडे नोट देकर वोट खरीदेंगे.” उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय को लेकर कहा कि उन्होने पचास हजार रुपये की बात कह कर मेरी विधानसभा के मतदाताओं का अपमान किया है. मध्य प्रदेश में बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच जल्द ही आचार संहिता लग सकती है. शनिवार (7 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी नेता कैलाश विजवर्गीय पर जमकर हमला बोला.

”नहीं मिली जया किशोरी के कथा की अनुमति”
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला एक कथा करवाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिल रही है. इंदौर-1 की इसी सीट से कैलाश विजवर्गीय विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हैं.  कथा की अनुमति नहीं मिलने से नाराज संजय शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, ”हैरत की बात है कि पूरे इंदौर शहर को पता है कि संजय शुक्ला जया किशोरी की कथा करवाने वाले हैं, इंदौर के पुलिस अफसर और प्रशासन इस बात से अचेत है, जबकि सभी को सूचना दी जा चुकी है.” इससे खिन्न विधायक संजय शुक्ला शनिवार (7 अक्टूबर) को पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर के ऑफिस जा पहुंचे.

”मेरी विधानसभा में लगे गुंडों के होर्डिंग”
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा, ”मेरे क्षेत्र में सरेआम गुंडों के होर्डिंग लग रहे हैं. मेरा विधानसभा मेरा परिवार है और विजयवर्गीय नोट से वोट खरीदेंगे जो हम होने नही देंगे.” उन्होंने कहा, ”मैंने पांच साल विधानसभा में सेवा किया है. कैलाश विजयवर्गीय को मेरी जनता जवाब देगी.” शुक्ला ने कहा कि ”मैं कोरोना काल में मरने से नहीं डरा. वह 51 हजार तो क्या एक लाख रूपये देंगे तो भी जनता नहीं बिकेगी.”

”मेरी है मेरे पिता की संपत्ति” 
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि संजय शुक्ला के पास कमाई उनके पिता की है. इस पर पलटवार करते हुए विधायक संजय शुक्ला ने कहा, ”मेरे पिता की संपत्ति मेरी है और उसे धर्म के काम में लगाई है. मेरे पास पाप की कमाई नहीं है.’ कांग्रेस विधायक ने कैलाश विजयवर्गीय से पूछा कि आप तो मजदूर के बेटे थे, फिर अरबों रुपये कहां से आए? उन्होंने कहा ”विजयवर्गीय अलग अलग रूप धारण करते हैं और चुनाव में भी ऐसा ही दिख रहा है, वे जनता को बेवकूफ बना रहे हैं.” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »