MP Elections 2023: आज नहीं आएगी कांग्रेस की लिस्ट, कमलनाथ ने कहा- ‘अगले छह-सात दिनों में हम फैसला करेंगे’

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश में बीजेपी की लिस्ट के बाद अब सभी को कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार है. इस बीच आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आज कांग्रेस मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है, लेकिन बैठक खत्म होने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रत्याशियों की लिस्ट पर बना सस्पेंस खत्म करते हुए साफ कर दिया कि आज एमपी कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी.

130-140 सीटों पर हुई चर्चा
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद कमलनाथ मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान साफ किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कब तक आएगी. पूर्व सीएम ने कहा कि सीईसी की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई है. लगभग 130-140 सीटों पर चर्चा हुई. सुझाव सुनकर बैठक फिर से बुलाएंगे. नामों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. आने वाले छह-सात दिनों में पहली सूची की घोषणा हो सकती है.

केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक
वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल मौजूद रहे. उनके अलावा चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस बैठक में शामिल हुए.

बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का एलान
बता दें कि मध्य प्रदेश चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी कांग्रेस से आगे चल रही है. बीजेपी ने प्रदेश में अब तक तीन बार में 79 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. इसमें पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है. इसमें बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल समेत कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »