देश भर में 20 से 25 जुलाई के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया. वहीं अदालत के इस फैसले का सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्वागत किया है. साथ ही कहा है कि सीजेपी तब तक नहीं रुकेगी जब तक पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता.
आशुतोष रांका ने कहा,”माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 142 के तहत प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द किए जाने (और भविष्य में भी कोई नई FIR दर्ज न किए जाने) तथा सरकार द्वारा NEET पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए 90 दिनों की समय-सीमा दिए जाने के मद्देनज़र, 5 सितंबर को प्रस्तावित CJP का विरोध-प्रदर्शन अब रद्द किया जाता है.”
उन्होंने आगे कहा, “आज मैं सीकर में प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिलूंगा, जो एक युवा छात्र था और NEET पेपर लीक के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी. CJP इस व्यवस्था से प्रभावित और निराश किए गए हर व्यक्ति के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और तब तक नहीं रुकेगी, जब तक न्याय नहीं मिल जाता.” हाईन्यूज़ !














