अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ का नाम आया था. ये बात एक स्टिंग ऑपरेशन से पूरी दुनिया के सामने आई, हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसकी खबर पहले ही लग गई थी. अब्दुल रज्जाक ने बताया था कि जब शाहिद अफरीदी को इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने आमिर को अपने कमरे में बुलाया. रज्जाक ने बताया कि कमरे से थप्पड़ की आवाज आई, फिर आमिर ने कबूल किया कि वह साजिश में शामिल था.

एक स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एजेंट मजहर मजीद को ये कहते हुए देखा गया कि उसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जानबूझकर नो बॉल फेंकने के लिए पैसे दिए थे. रिपोर्ट के मुताबिक एक फिक्सिंग के लिए £150,000 की रकम तय हुई थी. इसके तहत मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने जानबूझकर नो बॉल डाली थी. उन्होंने ये भी कहा कि सलमान बट, कामरान अकमल के साथ कुछ और क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल थे.

इत्तेफाक से हुआ खुलासा

अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर कुछ समय बाद खुलासा किया था कि स्पॉट फिक्सिंग की बात उन्हें उनके दोस्त से पता चली थी, जो मोबाइल रिपेयर का काम करता था. दरअसल मजहर मजीद ने उनके पास एक खराब फोन ठीक करवाने के लिए दिया था. फोन ठीक करने के बाद उसके दोस्त ने मोबाइल में वो मैसेज पढ़ें, जो सट्टेबाजी को लेकर थे. उसने क्रिकेटर्स को ऐसे मैसेज किए थे, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग करने का जिक्र था. दोस्त ने रज्जाक को वो मैसेज दिखाए, फिर उन्होंने शाहिद अफरीदी को इसकी जानकारी दी.

अफरीदी के थप्पड़ से रो पड़े आमिर

शाहिद अफरीदी ने इससे पहले ही टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी, हालांकि वह सिमित ओवरों में पाकिस्तान के कप्तान थे. रज्जाक ने उस शो पर खुलासा किया था कि अफरीदी ने आमिर को अपने कमरे में बुलाया और कमरा बंद करके पूछताछ करने लगे. रज्जाक न बताया कि आमिर पहले सच नहीं बोल रहे थे, लेकिन फिर कमरे से थप्पड़ की आवाज आई और आमिर रो पड़े. उन्होने कथित तौर पर मान लिया कि वह इस साजिश में शामिल हैं. रज्जाक ने ये भी माना कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले कोई सख्त कदम उठा लेता तो ये विवाद इतना नहीं बढ़ता.

रज्जाक ने ये भी बताया कि तब पाकिस्तान के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर को सलाह दी थी कि इन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाए और ICC प्रतिबंध लगाए उससे पहले ही कार्यवाई करते हुए उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए. इसके बाद ICC ने सलमान बट, आमिर और आसिफ पर प्रतिबंध लगा दिया. उन्हें ब्रिटेन की अदालत ने जेल की सजा भी दी थी. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »