चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपना तर्क देकर एक तरह से विवाद को और बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चीनी के दाम और बढ़ जाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 40 के बाद की उम्र वाले लोगों को चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए. उन्होंने गुड़ खाने की सलाह दी.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”चीनी की कीमत कल-परसो 70 रुपये किलो थी, अब 60 रुपये किलो हो गई हैं. ये और भी कम हो जाएगी. वैसे भी आजकल 90% लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं. मैं तो खाता भी नहीं हूं. अच्छा है मैं तो कहता हूं कि और महंगी हो जाए. बच्चों के लिए कंट्रोल पर सस्ती मिल जाए.

’40 की उम्र के ऊपर शक्कर खाना डॉक्टर अच्छा नहीं मानते’

मीडिया के सवाल पर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि आप पत्रकारों में से आधे लोग मिठाई नहीं खाते होंगे. उन्होंने कहा कि 40 की उम्र के ऊपर शक्कर खाना डॉक्टर अच्छा नहीं मानते. उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद तो बिल्कुल अच्छा नहीं मानता. एक बार को गुड़ खा लो लेकिन शक्कर बिल्कुल मत खाओ.

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कीचड़ में प्रदर्शन पर क्या बोले मंत्री?

इंदौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हमेशा जरूरी नहीं है कि गंदगी में ही बैठें. अच्छी सड़कें भी बनी हैं, वहां लोट लगाएं. हाई कोर्ट की सामने की सड़क पर जाकर लोट लगाएं. अच्छी सड़क बनी है तो उसको एंजॉय भी करो. अगर सड़क खराब है तो बनेगी.

इंदौर में ‘आओ मनाएं रक्षाबंधन अपनों के संग’ अभियान के तहत परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और आश्रम की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया. कार्यक्रम के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों और इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कीचड़ में प्रदर्शन के सवाल पर अपनी बात रखी. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »