‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने के कारण चीनी और दूसरे खाद्य पदार्थ महंगे हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे वाहन मालिकों को कम माइलेज और गाड़ी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है.

इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने 21 फरवरी को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मोदी सरकार की E20 नीति के कारण जनता को सड़क रसोई दोनों जगहों पर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है. उनके मुताबिक, गन्ने और अनाज से इथेनॉल बनाने के कारण खाद्य पदार्थ की उपलब्धता प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा, ‘स्वाभाविक था कि गन्ने और अनाज को इथेनॉल बनाकर 20 फीसदी पेट्रोल में जब मिलाया जाएगा तो एक तरफ गन्ने और अनाज से पैदा होने वाली चीजों की कमी होगी.’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अब स्पष्ट हो गया है कि 25 लाख टन चीनी-लायक गन्ना इथेनॉल में चला गया, जिससे केवल पिछले तीन महीनों में चीनी 48 रुपये से बढ़कर 67 रुपये प्रति किलो और गुड़ 50 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो हो गया. चावल 16 और और मक्के का आटा 11 फीसदी महंगा हो गया है. पशु आहार के दाम भी 10.34 फीसदी बढ़े हैं. वाहन मालिकों के पास पेट्रोल के विकल्प भी सीमित कर दिए गए हैं, लेकिन E20 से वाहनों के माइलेज और कंपेबिलिटी पर गंभीर सवाल बने हुए हैं.’

पेट्रोल के दाम कम नहीं होने पर उठाए सवाल

उन्होंने इथेनॉल मिलाने के बाद भी पेट्रोल के दामों में कमी नहीं होने को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में कमी और 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने से आई लागत में कमी के बावजूद पेट्रोल के दामों में कोई कमी नहीं की गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार E20 के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठा रहे हैं. कांग्रेस कार्यसमिति ने 19 अगस्त को ही E20 के कारण कम माइलेज, वाहनों की कंपेबिलिटी से जुड़े जोखिम और उपभोक्ताओं के सीमित विकल्पों, पर्यावरणीय क्षति के सवालों पर अपनी चिंता जताई थी.

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के  गलत फैसलों के कारण जनता महंगे खाने और महंगे सफर की कीमत चुका रही है. उन्होंने कहा, ‘हमारी मांग है कि E20 नीति की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए और जनता को बिना इथेनॉल वाले विकल्प मिलने चाहिए. गाड़ी भी महंगी पड़े और रसोई भी, ऐसी जनविरोधी ईंधन नीति देश को स्वीकार्य नहीं हो सकती.’

केंद्र ने चीनी जीरो शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी

बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने 20 अगस्त को 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी जीरो शुल्क पर आयात करने की अनुमति दी. इस कदम के जरिए सरकार की कोशिश कीमतों को नियंत्रण में रखना है. यह बीते एक दशक में पहला मौका है, जब भारत विदेशों से चीनी आयात करने जा रहा है. दिल्ली में 21 अगस्त को चीनी 65 रुपये किलो मिल रहा है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा हुआ रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द हो गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना के

Read More »

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? बारिश के मौसम में ये 5 शहर बन जाते हैं बेहद खूबसूरत, आज ही करें ट्रिप प्लान

Monsoon Trip In India: भीषण गर्मी के बाद मानसून का मौसम हर किसी को राहत देता है और बारिश के साथ ही चारों तरफ हरियाली भी

Read More »

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज, मुरलीधरन का दबदबा

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए दोनों पारियों को मिलाकर 10 या उससे अधिक विकेट लेना एक सपने जैसा होता है. यह उपलब्धि केवल

Read More »

NEET की तैयारी के बीच छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा’

‘सॉरी आई और आप्पा… जरूर अगले जन्म में आपके लिए डॉक्टर बनूंगा… अपना ख्याल रखना और खुश रहना…’ ये शब्द उस चिट्ठी के हैं, जिसे

Read More »

अमित ठाकरे की ABVP को दो टूक चेतावनी, बोले- लड़कियों से बदसलूकी की तो खैर नहीं

मुंबई के साथ्ये कॉलेज के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) और BJP से जुड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक

Read More »

J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, आज होगी लद्दाख में हाई लेवल मीटिंग

J&K को भारत का अहम हिस्सा बताने वाले बयान से पाकिस्तान को चुभने वाली बात कहने के बाद, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर गुरुवार

Read More »

ट्रंप की ‘इकोनॉमिक D-Day’ धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- दबाव में नहीं आएंगे

अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्थिक मोर्चे पर ईरान की कमर तोड़ने का ऐलान किया है. साथ ही तेहरान का साथ

Read More »

पाकिस्तान में TikToker शम्सो बीबी की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और रास्ते में मारी गोली

पाकिस्तान के इस्लामाबाद के टैक्सिला में 14 अगस्त को एक टिकटॉकर शम्सो बीबी की बाइक सवार 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया

Read More »