Rahul Gandhi के बयानों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार, कहा- कुछ लोगों की सोच हमेशा…

Madhya Pradesh Election 2023:HN/ यूरोप दौरे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए हमलों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता के कारण एक बार फिर विदेश में भारत माता की आलोचना की गई है.

नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि कुछ लोगों की सोच हमेशा दूसरों की लकीर छोटी करने की होती है.

सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘भारत एक सितारे के रूप में विश्व पटल पर उभर रहा है, तो कुछ दलों को बेचैनी का अनुभव हो रहा है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी सोच अपनी लकीर बड़ी करने की नहीं, बल्कि दूसरों की लकीर छोटी करने की होती है.’’

सिंधिया से गांधी द्वारा उनके यूरोप दौरे में ‘भारत बनाम इंडिया’ विवाद और अन्य विषयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए हमलों को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई थी.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा,‘‘छोटी मानसिकता के कुछ दलों को भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की सफलता से जलन हुई है. इस मानसिकता के कारण विदेश जाकर एक बार फिर भारत माता की आलोचना की गई है.’’

लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार सबक सिखाएगी जनता
उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी ‘नकारात्मक शक्तियों’ को अच्छी तरह जान चुकी है और उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार सबक सिखाएगी.

सिंधिया ने यह भी कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी20 शिखर सम्मेलन का ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन किया गया और सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से स्वीकार किए गए दिल्ली घोषणापत्र में दुनियाभर के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने का खाका है.

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव के लिए अपना अभियान सीधे दिल्ली से संचालित कर रही है, क्योंकि उसे राज्य में अपने नेतृत्व और संगठन पर विश्वास नहीं है.

सिंधिया ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ‘दिल्ली कमांड कल्चर’ को पूरे देश में अपने पार्टी संगठन में दशकों से व्यापक रूप से लागू कर रही है और इस दल ने राज्यों में उभरते नेतृत्व को कुचलने के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था बना रखी है.

वर्ष 2020 में कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया ने कहा,‘‘आज इस दल (कांग्रेस) के नेता जनता के दिलों को जीतने वाली भाजपा को उपदेश दे दे रहे हैं.’’ हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »