84 करोड़ लोगों वाले देश में गरीबी पर PM मोदी को संजय सिंह का करारा पलटवार

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने के दावे को झूठा जुमला करार दिया. उन्होंने देश के किसानों की समस्या, पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए केंद्र को घेरा.

‘विकसित भारत’ सिर्फ एक झूठा जुमला

AAP सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आगे कहा, “विकसित भारत सिर्फ एक झूठा जुमला है. कल (15 अगस्त) प्रधानमंत्री ने लाल किले से झूठे जुमलों की झड़ी लगा दी.”

84 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर जिंदा हैं- संजय सिंह

उन्होंने केंद्र को घेरते हुए कहा, ”जिस देश में 84 करोड़ लोग महीने के 5 किलो राशन पर जिंदा हैं, जहाँ किसानों को उनकी फ़सल का सही दाम नहीं मिलता, जहाँ बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने से 10 करोड़ से ज़्यादा युवा प्रभावित होते हैं, जहाँ महिलाओं की सुरक्षा का अभाव है और जहाँ 1 लाख सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. फिर भी, आप दावा करते हैं कि आप ‘विकसित भारत’ बनाएंगे?

जंतर-मंतर आंदोलन से जेन अल्फा भी जाग गया- संजय सिंह

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खाली दिन रात जुमला और झूठ बोलते हैं. आप सांसद ने ये भी सवाल उठाया, ”इन 12 सालों में आपने असल में भारत को क्या दिया है? गोलियां दी हैं, आंसू गैस के गोले दिए हैं. नौजवानों को सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा है. जंतर-मंतर के आंदोलन का एक बड़ा फायदा ये हुआ कि जेन अल्फा भी जाग गया, सभी सड़कों पर उतर गए.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (15 अगस्त) को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषण में युवाओं और 2047 के लक्ष्य को लेकर केंद्रित रखा. उन्होंने बार-बार ‘विकसित भारत 2047’ को दोहराया. पीएम कहा कि साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना ही हमारा लक्ष्य है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »