तेज प्रताप अरेस्ट केस: वकील ने किया चौंकाने वाला दावा, ‘FIR से पहले ही सब तय था’

बिहार में जेजेडी (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. सोमवार (27 जुलाई, 2026) को उनकी वकील निशा सिंह ने गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़ा दावा किया.

निशा सिंह ने कहा कि तेज प्रताप को एफआईआर दर्ज होने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था. उन्होंने कहा कि अदालत में जल्द ही जमानत याचिका दाखिल की जा रही है और मेडिकल आधार पर भी राहत की मांग की गई है.

वकील निशा सिंह ने कहा कि तेज प्रताप यादव के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिनमें सबसे गंभीर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास) का आरोप शामिल है. उनका दावा है कि गिरफ्तारी एफआईआर दर्ज होने से पहले की गई, जो कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से नहीं है. उन्होंने कहा कि एफआईआर जल्दबाजी में दर्ज की गई और उस समय कथित पीड़ित की चोट संबंधी कोई मेडिकल रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं थी.

जमानत याचिका होगी दाखिल

निशा सिंह के मुताबिक, बचाव पक्ष जल्द ही अदालत में जमानत याचिका दाखिल करेगा. उनका कहना है कि गिरफ्तारी और एफआईआर की प्रक्रिया में गंभीर कानूनी खामियां हैं, जिन्हें अदालत के समक्ष रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया का पालन होना चाहिए और इसी आधार पर न्यायालय से राहत की मांग की जाएगी.

स्वास्थ्य का भी उठाया मुद्दा

दूसरी ओर यह भी बताया कि तेज प्रताप यादव कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज समेत अन्य बीमारियां हैं. इसी को देखते हुए उनकी ओर से एक अलग याचिका दायर की गई है, जिसमें उचित चिकित्सा सुविधा और लगातार मेडिकल निगरानी उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

अब अदालत पर टिकी निगाहें

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद मामला कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल आरोपों की सत्यता और गिरफ्तारी की वैधता पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही साफ होगा. वहीं, पुलिस या जांच एजेंसी की ओर से इन दावों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »