MP Election 2023: ‘न कनिष्ठ को तवज्जो न वरिष्ठ को…’ कमलनाथ बोले- एमपी में बुरी तरह हताश हो चुकी है BJP

Kamal Nath on BJP:HN/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) चुनावी साल में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगातार घेरने में लगे हुए हैं. पीसीसी चीफ लगभग प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी पर कटाक्ष कर सवाल उठा रहे हैं. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी पूरी तरह से हताश हो गई है. बीजेपी अब न तो कनिष्ठों को तवज्जों दे रही है और न ही वरिष्ठ को. उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश से अब भाजपा का विदाई का समय आ गया है.

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि मप्र में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेतागण अपने साक्षात्कारों में उनकी अपनी ही पार्टी द्वारा अपनी अवहेलना, उपेक्षा और अपमान की सरेआम बात कर रहे हैं. उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस के प्रति जन-समर्थन देखकर भाजपा पहले ही हताश हो चुकी है और दिखावटी चुनाव लड़ रही है, इसीलिए न उसके पास रणनीति है न सेनापति. इसीलिए न वो वरिष्ठों को महत्व दे रही है न कनिष्ठों को.

दिल्ली से संचालित हो रही बीजेपी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी दिल्ली से ही मप्र का चुनाव संचालित करके दिखा रही है कि उसे न तो एमपी के नेतृत्व पर विश्वास है, न नेताओं और संगठन पर. दूर से राजतंत्र चलाए जाते हैं. लोकतंत्र नहीं क्योंकि लोकतंत्र की दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है, न कि ऊपर से नीचे, लेकिन ये बात अलोकतांत्रिक भाजपा की समझ में नहीं आएगी. पीसीसी चीफ भाजपा की सामूहिक विदाई का समय आ गया है.

पूर्व सीएम उमा भारती ने जताया था दर्द
बता दें अपनी बेबाकी के चलते लगातार सुर्खियों में बनी रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता व मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जन आशीर्वाद यात्रा में स्वयं को न बुलाने पर अपना दर्द जाहिर किया था. उनके बयान के बाद कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कटाक्ष भी किया था, हालांकि इस कटाक्ष का जवाब पूर्व सीएम देते हुए कहा था कि सुरजेवाला अपना घर देखे. उमा भारती की तरह ही इंदौर से पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने भी अपना दर्द जाहिर किया था. संभवत: इन दोनों नेताओं के बयान को लेकर ही आज पूर्व सीएम कमलनाथ ने कटाक्ष किया है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »