रोहित शर्मा ने संन्यास की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, लॉर्ड्स मैच के बाद बोले- ‘मैं निराश हूं…’

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद नहीं खेलेंगे, ड्राप हो जाएंगे, ये पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाया रहा. फिर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इसका खंडन किया, हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं कहा कि रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे. लेकिन अब इन खबरों पर खुद रोहित शर्मा का पहला बयान आ गया है. उन्होंने लॉर्ड्स ग्राउंड पर हुए तीसरे और निर्णायक मुकाबले के बाद इसके बारे में बात की.

इंग्लैंड के खिलाफ हुए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वह भारत के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने लॉर्ड्स ग्राउंड पर वनडे शतक जड़ा. 110 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 17 चौके जड़े. उन्होंने शुभमन गिल के साथ 147 रनों की साझेदारी की और फिर विराट कोहली के साथ भी शतकीय साझेदारी की. हालांकि भारत ये मैच हार गया. इसको लेकर रोहित ने कहा, “हमने बर्मिंघम में जीत के साथ अच्छी शुरुआत की थी, फिर कार्डिफ ने हार गए. आज बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन फिर भी हार गए.”

संन्यास की खबरों पर क्या बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा, “मेरा काम अच्छी बल्लेबाजी करना है. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है. जब से मैंने डेब्यू किया है, तभी से ये बाहर की बातें होती आई हैं. जब तक मैं यहां पर हूं, ऐसी बातें होती रहेंगी. ये सब मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता. जो मायने रखता है वो ये कि मैं मैदान पर क्या करता हूं. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं, अपनी टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं. और अभी मेरा सिर्फ इसी पर फोकस है. और इन बाहरी बातों को होने दो, क्योंकि ये नहीं होंगी तो मजा नहीं होगा. मेरा काम ग्राउंड के अंदर है और उनका बाहर.” हाईन्यूज़ !

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »