वकील से बदसलूकी का आरोप, महोबा में SDM के खिलाफ भड़का आक्रोश; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के महोबा में वकीलों और प्रशासन के बीच टकराव बेहद बढ़ गया है. एसडीएम सदर पर एक अधिवक्ता को फोन पर अभद्रता, कोर्ट न आने देने और वकालत का लाइसेंस निरस्त कराने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है.

इस बदसलूकी से आक्रोशित जिला अधिवक्ता समिति के बैनर तले वकीलों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया. वकीलों ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर आरोपी एसडीएम को तुरंत नहीं हटाया गया, तो वे कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार करेंगे.

क्या है पूरा मामला ?

मामला एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय और उनके पेशकार से जुड़ा है. आरोप है कि बीजानगर के रहने वाले पीड़ित अधिवक्ता परशुराम कुशवाहा के रास्ते के विवाद का निस्तारण करने के बजाय, एसडीएम ने फोन पर उनके साथ न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें कचहरी से बाहर निकलवाने और लाइसेंस रद्द कराने की सीधी धमकी दे डाली.

पीड़ित वकील का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की थी, जिससे बौखलाकर यह कृत्य किया गया है. घटना का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया है, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है. इस घटना से भड़के जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष बालेंद्र पाराशर के नेतृत्व में वकीलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया. वकीलों का आरोप है कि प्रशासन जानबूझकर अधिवक्ताओं को दबाने की कोशिश कर रहा है.

प्रवेन्द्र चौहान का बिजली कनेक्शन कटा

मामले में दूसरा विवाद अधिवक्ता प्रवेंद्र चौहान का है, जिनका उपभोक्ता फोरम से स्टे होने के बावजूद बिजली विभाग ने जबरन कनेक्शन काट दिया. संगठन के कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि अधिकारी विधिक प्रक्रियाओं का मज़ाक उड़ा रहे हैं. वकीलों ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द ही पीड़ित वकील का रास्ता नहीं खुलवाया गया और आरोपी एसडीएम को पद से नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन और एसडीएम कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम सुखबीर ने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर ज्ञापन लिया. एडीएम ने आश्वासन दिया है कि बिजली कटौती के मामले में विभाग से बात कर समस्या को सुलझा लिया गया है. वहीं, एसडीएम और अधिवक्ता के बीच उपजे इस गतिरोध को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं और तहसील स्तर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है. हालांकि, वकील अब भी एसडीएम पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »