51 गेंदों में 132 रन, 22 छक्के-18 चौके… कौन हैं Andries Gous? 267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में किया चेज

Who Is Andries Gous: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट 2026 (MLC 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में वो हो गया, जो इससे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ. वाशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ 267 रन चेज करके टी20 का सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. इस दौरान टीम की तरफ से 22 छक्के और 18 चौके लगे. टीम को जीत दिलाने में स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रिस गौस (Andries Gous) ने अहम किरदार अदा किया. दोनों के बल्ले से शानदार शतक निकले.

स्मिथ ने 48 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के लगाकर 110* रनों की पारी खेली, वहीं एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों में 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से 132 रनों की पारी खेली. स्मिथ को दुनियाभर के क्रिकेट फैंस जानते हैं, लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर एंड्रिस कौन हैं? जिन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई.

कौन हैं एंड्रिस गौस?

तो आपको बता दें कि एंड्रिस गौस एक अमेरिकन क्रिकेटर हैं. 2023 यानी मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन से ही वह वाशिंगटन फ्रीडम के लिए खेल रहे हैं. एंड्रिस अमेरिका के लिए व्हाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे और टी20 इंटरनेशनल) खेलते हैं.

दक्षिण अफ्रीका में हुआ जन्म

गौस का जन्म 24 नवंबर, 1993 को दक्षिण अफ्रीका के शहर वेलकम में हुआ था. अमेरिका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट खेला. उन्होंने 2024 में अमेरिका के लिए खेलते हुए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया.

एंड्रिस गौस का अंतर्राष्ट्रीय करियर

नजर डालें गौस के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो अब तक उन्होंने 14 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 14 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 31.15 की औसत से 405 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 83 रनों का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 26 पारियों में बैटिंग करते हुए गौस ने 30.80 की औसत और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 770 रन स्कोर किए, जिसमें 6 फिफ्टी शामिल रही. उनका हाई स्कोर 81 रनों का रहा. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »