UP Weather: उमस से बेहाल यूपी को कब मिलेगी बारिश से राहत? 27 जिलों में अलर्ट, जानें IMD का बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम मिलाजुला बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से जहां मानसून कमजोर होने की वजह से धूप निकल रही है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है. जिसके बाद पूर्वांचल में झमाझम बारिश होगी.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इस दौरान वाराणसी, गोरखपुर समेत 34 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं जबकि लखनऊ समेत 27 जिलों में आज मौसम गर्म और उमस भरी स्थितियां रहेंगी. ऐसे में लोगों को चिपचिपी गर्मी से परेशानी हो सकती है.

वाराणसी से गोरखपुर तक होगी बारिश

यूपी में आज वाराणसी, मीरजापुर, चंदौली, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलिया में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. जबकि रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर,  जौनपुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, गोरखपुर और बस्ती में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

लखनऊ में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

राजधानी लखनऊ में आज सुबह से बादल छाए हैं और मौसम उमस भरा बना हुआ है. दोपहर बाद जनपद में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती हैं. इसके अलावा हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर, कौशांबी, चित्रकूट में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान हैं. यहां गर्मी और उमस का भी यलो अलर्ट है.

हरदोई, कन्नौज, औरैया, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर में भी आज मौसम गर्म और उमस रहने का अनुमान है.

19 जुलाई से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं. इसके बाद प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर दिखाई देगा और 19 जुलाई से प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. बारिश की वजह से प्रदेश के तापमान में भी कमी आएगी. दो दिन बाद अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »