127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया था. 19 मार्च 2007 को भारत के खिलाफ मुकाबले में लेवरॉक ने स्लिप में डाइव लगाकर रॉबिन उथप्पा का एक हाथ से शानदार कैच लपका था. यह कैच आज भी वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बेहतरीन कैचों में गिना जाता है. करीब 127 किलो वजनी ड्वेन लेवरॉक उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे भारी खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन उनकी फुर्ती ने सभी को हैरान कर दिया. 14 जुलाई 1971 को बरमूडा में जन्मे लेवरॉक आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं.

उस कैच के बाद कमेंटेटर डेविड लॉयड की मशहूर लाइन, “The big man, the fridge has opened.” क्रिकेट प्रशंसकों के बीच आज भी याद की जाती है. कैच लेने के बाद लेवरॉक का जोशीला जश्न भी काफी चर्चित हुआ था और वह रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे. भारत के खिलाफ उसी मुकाबले में लेवरॉक ने युवराज सिंह का विकेट भी लिया था. हालांकि उन्होंने अपने 10 ओवर में 96 रन खर्च किए. भारत ने वह मैच 257 रन से जीता, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई, जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-8 में जगह बनाई.

ड्वेन लेवरॉक ने बरमूडा के लिए 32 वनडे मैचों में 34 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले, हालांकि इस फॉर्मेट में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. अपने खेल के दिनों में साथी खिलाड़ी उन्हें ‘स्लगो’ के नाम से बुलाते थे.

अब कहां हैं ड्वेन लेवरॉक?

अप्रैल 2009 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ड्वेन लेवरॉक बरमूडा में जेल अधिकारी (जेलर) के रूप में काम कर रहे हैं. इसके साथ ही वह समय-समय पर पार्ट-टाइम क्रिकेट कमेंट्री भी करते हैं. बरमूडा में आज भी उन्हें एक लोकप्रिय खेल हस्ती के रूप में जाना जाता है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »