Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट ने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल प्रवक्ताओं की लिस्ट में किसी भी दलित-मुस्लिम को मौका नहीं दिया गया है.

इसमें से इस बार नीतीश कुमार का लव-कुश समीकरण भी गायब नजर आ रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि लिस्ट पर नीतीश कुमार की छाप नहीं है. दरअसल जेडीयू में मुस्लिम और दलितों को हमेशा से ही तवज्जों दी जाती रही है, लेकिन इस बार बदलते समीकरणों ने सभी को चौंका दिया है.

न घर, न गाड़ी… बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

इन नेताओं को पार्टी में मिला मौका

जेडीयू ने भारती मेहता, नवल शर्मा, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, निहोरा प्रसाद, पूजा शर्मा, अभिषेक झा, चंदन कुमार, अनुप्रिया यादव और शंभू शरण सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है. इन नामों को अगर जातीय एंगल से देखा जाए तो 3 भूमिहार, 2 यादव, 1 ब्राह्मण, 1 राजपूत और 1 अतिपिछड़ा-ईसाई जाति से एक-एक नेता को प्रवक्ता बनाया है. पार्टी ने इन सभी को पार्टी का पक्ष रखने, देश के किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने और बुरी परिस्थितियों में पार्टी का बचाव करने के लिए नियुक्त किया है.

किस-किस जाति से हैं प्रवक्ता?

नए प्रवक्ताओं की लिस्ट में नीरज यादव भूमिहार, भारती मेहता अति-पिछड़ा, निहोरा यादव- यादव जाति से हैं. वहीं अभिषेक झा ब्राह्मण, नवल शर्मा भूमिहार, पूजा शर्मा ईसाई, अनुप्रिया यादव, चंदन कुमार सिंह राजपूत औऱ शंभूनाथ सिंह भूमिहार जाति से आते हैं. इस तरह पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं को जातीय समीकरण के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पार्टी ने इस बार लिस्ट से मुस्लिमों और दलितों का साइडलाइन कर दिया है.

पार्टी ने लव-कुश नेताओं को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी नहीं दी है. वहीं राज्य की 16 प्रतिशत आबादी वाले मुस्लिम नेताओं को भी मौका नहीं मिला है. साथ ही 18 प्रतिशत दलितों में से एक भी दलित को मौका नहीं दिया गया. इस तरह पार्टी ने लव-कुश समीकरण, मुस्लिम-दलित को प्रवक्ता नहीं बनाया है.

यह दलित और मुस्लिम नेता थे प्रवक्ता

इससे पहले जेडीयू में दलित जाति से हेमराज और महेश दास प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे. वहीं मुस्लिम नेताओं में अंजुम आरा और अकबर अली को यह जिम्मेदारी दी गई थी. इस तरह जेडीयू में जितेंद्र पटेल अपने लव समीकरण को साध रहे थे. लेकिन इस बार लिस्ट से यह पांचों नाम गायब नजर आ रहे हैं.

बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया? हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »