आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने आमिर खान की गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी पर सवाल उठाए थे. अब बिहार में बीजेपी की सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आमिर खान का समर्थन किया और उन्हें देशभक्त बताया.

‘लव जिहाद, ये जिहाद, सड़क और प्लेटफॉर्म…वैसी सोच’

जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने आमिर खान पर कहा, “देशभक्त हैं, इसमें कहीं दोराय नहीं है. उनकी देशभक्ति पर कोई प्रश्नवाचक चिन्ह नहीं लगा सकता. कोई उनका इतिहास बता दे कि देशभक्ति पर चोट हुआ है. उन्होंने देशभक्ति के लिए सब कुछ किया है. उनकी जो भी फिल्में रहती हैं उसमें देशभक्ति का पुट रहता है. अब व्यक्तिगत जीवन क्या है, क्या नहीं है, आदमी अपने ढंग से अपना-अपना जीता है. लव जिहाद और ये जिहाद…ये सब सड़क और प्लेटफॉर्म पर जो करते हैं वैसी सोच हैं.”

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने क्या कहा था?

दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सोमवार (14 जुलाई) को कहा था कि लव जिहाद का ‘ब्रांड एंबेसडर’ कौन है? क्या आमिर खान ऐसे व्यक्ति नहीं बन रहे हैं? राणे ने कहा कि इस बात पर चर्चा धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है कि क्या खान की तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ के नजरिये से देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा था, ‘‘हिंदू समाज को इस बात पर विचार करना चाहिए कि ऐसे लोगों की फिल्में देखनी चाहिए या नहीं.”

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर मौलाना का फतवा जारी, ‘कोई मुसलमान ऐसा करता है तो…’

5 जुलाई 2026 को आमिर खान की तीसरी शादी

  • आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट के साथ शादी की.
  • 1986 में आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता के साथ
  • आमिर खान-रीना के दो बच्चे- जुनैद खान और इरा खान
  • 2022 में अलग हुए आमिर-रीना
  • 2005 में आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की
  • बेटे आजाद राव खान का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ
  • 2021 में अलग हुए आमिर और किरण राव                                                                                                                   हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »