दतिया बवाल पर नरोत्तम मिश्रा का पहला रिएक्शन, समर्थकों से की बड़ी अपील

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने से नाराज उनके समर्थकों ने बवाल कर दिया है. दतिया बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान भी सामने आया है. उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि ऐसा कुछ न करें जिससे परेशानी हो. यह पार्टी का फैसला है. फैसले पर विरोध जताने का सही तरीका होता है. इस तरीके से अपने विचार नहीं रखे जाते.

नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार (11 जुलाई) को कहा कि पार्टी के फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए इसलिए कोई भी हिंसक कदम न उठाएं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शनकारियों द्वारा पेट्रोल और केरोसीन डाले जाने का वीडियो भी देखा और सभी से निवेदन किया कि ऐसे गंभीर कृत्यों को अंजाम न दें.

पूर्व गृहमंत्री बोले, “मैंने कल भी यह कहा था और आज भी यही कहूंगा. यह पार्टी का फैसला है. इन मामलों पर चर्चा होती है और एक प्रक्रिया होती है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे ऐसा कुछ न करें जिससे कोई परेशानी हो.”

टिकट न मिलने पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा? 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की ओर से टिकट काटे जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “यह पार्टी का फैसला है. मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए देखने के बाद, कि वे ऐसी हरकतें न करें. पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं. उन्हें इस तरह से नहीं दिखाया जाता.”

भोपाल में भी हो सकता है प्रदर्श

बताया जा रहा है कि नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भोपाल में भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. एमपी बीजेपी दफ्तर के घेराव करने की प्लानिंग की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, नरोत्तम मिश्रा रात में दिल्ली रवाना हो चुके हैं. कल देर रात तक नरोत्तम के समर्थकों ने ग्वालियर झांसी हाई-वे जाम कर दिया था. 11-12 घंटों के चक्का जाम के बाद भी पुलिसकर्मियों की बात प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी. इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए. जवाब में पुलिस जवानों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और भीड़ को तितर-बितर किया गया. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »