गायकवाड़ और तिलक की फिफ्टी से भारत ने अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी का भी शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बना दिए हैं. ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया ए की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. सूर्यांश शेडगे ने एक बार फिर दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों का योगदान दिया. बताते चलें की बारिश के चलते मैच में प्रत्येक पारी में ओवरों की संख्या घटाकर 49 कर दी गई है.

भारतीय पारी की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी ने की. दोनों ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और 7 ओवरों में ही टीम का स्कोर 70 के पार था. वैभव 22 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए और सबसे विचित्र बात यह रही की वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए लेकिन एक भी सिक्स नहीं लगाया.

गायकवाड़-तिलक-प्रभसिमरन चमके

इंडिया ए के बड़े स्कोर की नींव प्रभसिमरन सिंह ने रखी, जिन्होंने 69 गेंद में 84 रन की पारी खेली और इस पारी में 14 चौके लगाए. प्रियांश आर्य लगातार दूसरे मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. मगर पिछले मैच के शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर दम दिखाते हुए 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. दूसरी ओर कप्तान तिलक वर्मा ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाते हुए 66 रन बनाए. दोनों के बीच 78 रनों की पार्टनरशिप हुई.

अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्ला अहमदजई ने खूब कहर बरपाया और 5 विकेट लिए. फरमानुल्लाह सैफी बहुत महंगे साबित हुए, लेकिन 3 बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता पाई. कप्तान इमरान मीर और खलील गुरबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया, लेकिन अन्य गेंदबाजी काफी महंगे साबित हुए.

यह ट्राई सीरीज का दूसरा मैच है और अफगानिस्तान अपना पहला मैच खेल रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया था. हाईन्यूज़ !

 

‘सरकारी कर्मचारियों की तरह नेताओं की भी हो जवाबदेही’, कर्नाटक के नेताजी ने उठाई बड़ी मांग

कर्नाटक के बीजेपी विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने राजनेताओं के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र तय करने की मांग उठाई है. उन्होंने सवाल किया कि जब

Read More »

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »