आइए, हम सभी अपने नगर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाए रखने का संकल्प लें। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायक अपील “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ते हुए अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल का संकल्प भी लें।
अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जंगलों और प्रकृति को संरक्षित करें। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
“पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ, स्वच्छ और हरित बैराड़ बनाएँ।”
— नगर परिषद बैराड़















