मसूरी में बड़ा हादसा: सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के मसूरी में बड़ा हादसा हो गया, जहां उत्तरकाशी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. हादसे के बाद आसपास के इलाके में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर हुआ. ये कार उत्तरकाशी से लौट रही थी, रास्ते में कार सवारों ने पास की दुकान से कुछ सामान भी लिया था, जिसके बाद जब उन्होंने कार स्टार्ट को तो वो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधा सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, ये सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे.

मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मसूरी थाना पुलिस SDRF और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हादसे की जगह पर घनी झाड़ियां और दुर्गम इलाका होने की वजह से टीम को रेस्क्यू अभियान में भी काफी दिक्कतें आ रही है. अभी तक एक शव को बाहर निकाला जा चुका हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है

हादसे में चार लोगों की मौत

इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी पुलिस ने बताया कि आज (बुधवार) सुबह सवा नौ बजे कंट्रोल रूम को झड़ी पानी मार्ग पर कार के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही थाना मसूरी, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ की टीम और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची.

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

पुलिस ने नजदीकी लोगों से पूछताछ की तो पता चला की सिलेरियो गाड़ी थी, जो उत्तरकाशी से आ रही थी. उनमें से एक शख्स ने नजदीकी दुकान से कुछ सामान भी खरीदा, इसके बाद जब उन्होंने गाड़ी स्टार्ट की तो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

गाड़ी में चार लोग सवार थे जिनमें दो पुरुष दो महिलाएं शामिल थे, जिनके नाम संगीता, सविता, मानिक और सत्य प्रकाश जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं. उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. एक शव को निकाल लिया गया है, अन्य शवों को भी निकालने की कोशिश की जा रही है.

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आए पति को पत्नी के सामने मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »