प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार को लेकर किया बड़ा खुलासा, शिंदे की बगावत के बीच NCP में भी चल रही थी BJP के साथ जाने की चर्चा, लेकिन…

Praful Patel On NCP:HN/ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार (Ajit Pawar) खेमे के राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को दावा किया कि वर्तमान में शरद पवार (Sharad Pawar) के साथ जुड़े नेताओं ने पिछले साल जून में एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें पार्टी संस्थापक को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हाथ मिलाने के लिए कहा गया था.

राज्यसभा सांसद पटेल ने कहा, “जो लोग वर्तमान में शरद पवार के साथ हैं, उन्होंने एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें उनसे 2022 में बीजेपी के साथ हाथ मिलाने का अनुरोध किया गया था. जब शिंदे सूरत में थे और बाद में गुवाहाटी में थे, तो तत्कालीन महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार के करीब 15 मंत्रियों समेत एनसीपी के सभी 51 विधायकों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर शरद पवार से एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और बीजेपी से हाथ मिलाने का अनुरोध किया था.”

‘2022 की घटना के बारे में कोई बात नहीं करता’
‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में पटेल ने कहा, “हमें उस समय लगा था कि (भाजपा नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे. आश्चर्य की बात है कि कोई भी 2022 की घटना के बारे में बात नहीं करता है.”

पत्र पर शरद पवार के रुख से संबंधित एक सवाल पर पटेल ने कहा, “अगर सवाल यह है कि क्या हमें बीजेपी से बात करने की अनुमति दी गई थी, तो इसका जवाब हां है. तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शरद पवार को फोन किया. उन्होंने (पाटिल) कहा कि हम अमित शाह से मिलने जा रहे हैं.”

‘शरद पवार ने मीडिया से बचने सुझाव दिया था’
पटेल ने दावा किया कि शरद पवार ने पाटिल को मीडिया से बचने के प्रति आगाह किया और सुझाव दिया कि वह (पाटिल) केंद्रीय गृह मंत्री से सावधानी से मिलें. पटेल ने दावा किया, “दो-तीन दिन बीत गए और शिंदे ने (बीजेपी के समर्थन से पिछले साल जून के अंत में) मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.”

एनसीपी में पड़ी फूट
शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद पिछले साल जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की एमवीए सरकार गिर गई थी. इसके बाद इस साल दो जुलाई को अजित पवार और 8 विधायकों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी में फूट पड़ गई थी. HIGH NEWS!

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »