राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग में जलकर पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आई है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा खो नागोरियन इलाके का है. आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं.
अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री
अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि जिस पटाखा फैक्ट्री में हादसा हुआ, उसे अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. ताजा अपडेट यह है कि पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को पूरी तरह बुझाया लिया गया है. राहत और बचाव का काम भी खत्म हो गया है. फैक्ट्री में कुल आठ लोग मौजूद थे, जिनमें से पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई है और बाकी तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह कारखाना काफी छोटा सा था और करीब 70 गज के प्लॉट में अवैध तरीके से संचालित हो रहा था. हाईन्यूज़ !















