Ram Charan Film Peddi: क्या होता है ‘पेद्दी’ का मतलब? जिस पर मेकर्स ने खर्च कर दिए पूरे 350 करोड़ रुपये

Ram Charan Film Peddi Meaning:HN/ साउथ के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर बॉक्स ऑफिस पर मिलकर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दोनों की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. तेलुगु के साथ-साथ ये फिल्म हिंदी सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है. इसी बीच कई फैंस ये भी जानने के लिए एक्साइटेड है कि आखिर पेद्दी का मतलब क्या होता है? तो चलिए साढ़े तीन अरब के बजट में बनी फिल्म का मतलब जान लीजिए.

क्या होता है ‘पेद्दी’ का मतलब?

‘पेद्दी’ तेलुगु भाषा का शब्द है. ये शब्द पेड्डा से निकला है. बता दें कि पेद्दी शब्द का मतलब हिंदी में बड़ा होता है. इस शब्द का इस्तेमाल बड़े और सम्मानित व्यक्ति के लिए किया जाता है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पेद्दी अपने नाम के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कारनामा कर पाती है या नहीं?

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी ग्रामीण बैकग्राउंड पर बेस्ड है. इसमें राम चरण पहलवान के रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं वो क्रिकेट के मैदान पर बल्ला थामकर पर भी धूम मचाएंगे. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जो गन्ने की फैक्ट्री में काम करने वाला एक मजदूर होता है. लेकिन, उसे क्रिकेट, दौड़ और कुश्ती जैसे खेलों का भी नॉलेज होता है.

350 करोड़ रुपये है ‘पेद्दी’ का बजट

पेद्दी पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. इसका डायरेक्शन बुच्ची बाबू सना ने किया है. फिल्म में जान्हवी कपूर और राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम किरदार में हैं. ये राम की 15वीं फिल्म है और इसका बजट 350 करोड़ रुपये है.

राम चरण ने 4 महीने तक ली कुश्ती की ट्रेनिंग

पेद्दी बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है. इसे मेकर्स तेलुगु और हिंदी के साथ-साथ तमिल,कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी ला रहे हैं. गौरतलब है कि इस मेगा बजट फिल्म के लिए राम चरण ने कड़ी मेहनत की है. तगड़ी बॉडी बनाने के लिए अभिनेता को ‘दंगल’ में आमिर खान को ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर का सहारा लेना पड़ा और उन्होंने कुश्ती की चार महीने तक तगड़ी ट्रेनिंग ली. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »