MP के शिवपुरी में आवारा कुत्ते का बड़ा आतंक, नगर पालिका प्रभारी की पत्नी समेत 60 लोगों को काटा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में एक काले रंग के आवारा कुत्ते ने आतंक मचा दिया है. इस कुत्ते ने एक दिन में 60 से अधिक लोगों को काट लिया, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. घटना से पूरे शहर में अफरा-तफरी मची है. जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर मरीजों से भर गया है.

नगर पालिका प्रभारी की पत्नी भी बनी शिकार

आवारा कुत्तों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर पालिका पर है, लेकिन इस बार खुद नगर पालिका प्रभारी अशोक खरे की पत्नी भी इस कुत्ते का शिकार बन गईं. प्रभारी अपनी पत्नी का इलाज करवाने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम भेज दी गई है. सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हुआ है, जिसमें कुत्ता अचानक लोगों पर हमला करता दिख रहा है. कुछ बच्चों को घर के बाहर खेलते समय, तो कुछ लोगों को दुकान पर काम करते समय निशाना बनाया है.

अस्पताल में मरीजों की भीड़, डॉक्टरों ने दी जानकारी

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि आमतौर पर रोजाना 25-30 डॉग बाइट के केस आते हैं, लेकिन आज एक ही दिन में 60 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं. सभी मरीजों को आवश्यक इंजेक्शन और इलाज दिया जा रहा है. पीड़ितों और उनके परिजनों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

रज्जाक, ओमवीर सिंह और रेखा जैसे पीड़ितों के परिजनों ने कहा कि कुत्ता पूरे दिन शहर में घूमता रहा और कई लोगों को काटता रहा, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई तत्काल कार्रवाई नहीं हुई. शिवपुरी नगर पालिका पर आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत प्रभावी कदम उठाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »