POK News: ‘पीओके अपने आप ही भारत में हो जाएगा शामिल, बस थोड़ा इंतजार करिए’, बोले पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह

General VK Singh on POK:HN/ केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा. इसके लिए आपको बस थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है. दरअसल, राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पीओके में लोग भारत के साथ विलय की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर बीजेपी का क्या रुख है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने पीओके के भारत में विलय की बात कही. 

जनरल वीके सिंह बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के सिलसिले में राजस्थान पहुंच हुए हैं. राजस्थान के दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से पूछा गया कि पीओके के शिया मुस्लिम भारत के साथ सीमा खोलने की बात कर रहे हैं. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल में पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, ‘पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा. आप बस थोड़ा सा इंतजार करिए.’ बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. 

जी20 के जरिए भारत ने मनवाया अपना लोहा: जनरल वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत में जी20 का सफल आयोजन हुआ है, उसने वैश्विक मंच पर भारत की एक अलग पहचान बनाई है. भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि जी20 की तरह का आयोजन पहले नहीं हुआ था और किसी देश ने ये सोचा भी नहीं होगा कि भारत ऐसे सम्मेलन का आयोजन कर सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. 

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ हुए लोग

कश्मीरी कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी के जरिए शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इन दिनों पाकिस्तान-विरोधी जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं. पीओके के शहरों, कस्बों और गांवों के निवासी भोजन की कमी, आसमान छूती महंगाई और ज्यादा टैक्स लगाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं. जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी ने आम जनता की चिंताओं को उठाया है. उन्होंने पूरे क्षेत्र में हो रहे भारी विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »