मध्य प्रदेश: बैतूल में हत्या की आशंका होने पर चिता से उठाया महिला का शव, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. लेकिन ऐन वक्त पर हत्या की आशंका ने पूरे घटनाक्रम को बदल दिया. पुलिस को सूचना मिलते ही चिता से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा.

यह घटना आमला थाना क्षेत्र के भीमनगर की है. यहां 62 वर्षीय शकुंतला नाम की महिला की मंगलवार (14 अप्रैल) को मौत हो गई थी. मौत के बाद परिजन और मोहल्ले के लोग शव को लेकर मोक्षधाम पहुंचे और अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली गई थी.

मृतका की बहन ने जताई हत्या की आशंका

आमला थाने के प्रभारी निरीक्षक रविकांत डहेरिया ने बताया कि मृतका की बहन अंजलि, जो सौसर में रहती हैं. उसने पुलिस को फोन कर शक जताया कि उनकी बहन की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि शकुंतला के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि मामला संदिग्ध हो सकता है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

शिकायत मिलते ही आमला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर चिता से शव को उतरवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला की मौत स्वाभाविक थी या फिर इसके पीछे कोई साजिश थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस जब मृतका के घर पहुंची, तो उसका बेटा नशे की हालत में मिला. उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से बयान देने की स्थिति में नहीं था. फिलहाल पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि उससे पूछताछ कर सच्चाई तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

‘मातृभूमि’ की रिलीज अटकी? सेंसर बोर्ड को अब तक नहीं भेजी गई सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान की नई फिल्म ‘मातृभूमि: में वार रेस्ट इन पीस’ ने शुरुआत में काफी चर्चा बटोरी थी, लेकिन अब फिल्म को कई मुश्किलों का

Read More »

पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सौतेली बहन ईशा-अहाना के करीब आ गए भाई बॉबी देओल, बोले- क्योंकि आप हर्ट होते हैं

एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर बात की. बॉबी ने बताया कि धर्मेंद्र के जाने के बाद उनपर और उनके परिवार

Read More »

मध्य प्रदेश: बैतूल में हत्या की आशंका होने पर चिता से उठाया महिला का शव, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल

Read More »

परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद हुआ तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित

देश में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर सियासी विवाद एक बार फिर तेज हो गया है. खासकर दक्षिण और उत्तर भारत के बीच प्रतिनिधित्व को लेकर

Read More »

नासिक TCS के बाद अब इस दिग्गज कंपनी पर लगे ‘मिनी पाकिस्तान’ होने के आरोप, धार्मिक पक्षपात का किया दावा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक बीपीओ में यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के आरोपों की जांच में नए खुलासों के बीच अब देश की एक

Read More »

Rewa News: प्रिंसिपल हैं या कही की महारानी! रीवा में छात्र से पंखा झलवाती दिखीं मैडम, जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला पनासी

Read More »

नर्मदा नदी में उड़ेला गया 11000 लीटर दूध! ऑक्सीजन लेवल पर बुरा असर होने की आशंका, पर्यावरण प्रेमीयों में बढ़ा आक्रोश

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद नर्मदा नदी में करीब 11,000 लीटर दूध बहाया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर

Read More »

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों की…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा कड़ा एक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में घुसपैठ व कल्याणकारी मुद्दों पर बीजेपी का रुख स्पष्ट करते हुए वादा किया कि सत्ता में आने पर मतुआ और

Read More »

US Iran War Talk: ‘अगर पाक शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने (US Iran Peace Talks in Pakistan) अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर कहा कि उम्मीद हमें शांति की है. युद्ध की

Read More »

रवि किशन ने सलमान खान संग रिश्ते को बताया बेहद खास, ‘तेरे नाम’ के दिनों को याद कर ‘भाईजान’ की जमकर तारीफ की

इन दिनों एक्टर और नेता रवि किशन अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने

Read More »